{"_id":"6345404aa85a7f195808db8f","slug":"mulayam-singh-yadav-passed-away-live-sp-founder-ka-antim-sanskar-saifai-abhishek-bachchan-reached","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mulayam Singh Funeral: अमिताभ के जन्मदिन के बावजूद मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे जया बच्चन और अभिषेक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mulayam Singh Funeral: अमिताभ के जन्मदिन के बावजूद मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे जया बच्चन और अभिषेक
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने 10 अक्तूबर को इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया, जिसके बाद आज मुलायम सिंह का उनके पैतृक गांव सैफई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। नेता जी को अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी नजर आईं। जया के अलावा, अभिषेक बच्चन भी सैफई पहुंचे हैं।
2 of 4
अंतिम सफर पर मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, अमिताभ बच्चन और मुलायम सिंह यादव के बीच गहरी दोस्ती रही है। लेकिन आज अमिताभ अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं और इसी वजह से अभिनेता सैफई नहीं पहुंच पाए। लेकिन अमिताभ ने अपनी जगह पर सैफई अपने बेटे अभिषेक बच्चन को भेजा है। अभिषेक बच्चन के अलावा, अनिल अंबानी भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे हैं।
मुलायम सिंह यादव और अमिताभ बच्चन की दोस्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने ही अमिताभ बच्चन को यूपी का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमिताभ बच्चन देश की ऐसी पहली हस्ती बने थे, जिन्हें भारत के किसी राज्य का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया था। ऐसा इसलिए भी हुआ था क्योंकि अमिताभ बच्चन की दोस्ती अमर सिंह के साथ भी काफी अच्छी रही थी। इसी वजह से एक समय पर अमिताभ इस पार्टी का प्रचार भी करते हुए नजर आए थे। हालांकि, यह पार्टी पर ही उल्टा पड़ गया था।
अमिताभ बच्चन-मुलायम सिंह यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ और मुलायम सिंह की दोस्ती का एक और किस्सा काफी मशहूर है। यह बात साल 1994 की है, जब मुलायम सिंह एक बार अचानक ही अमिताभ बच्चन के घर पहुंच गए थे। सीएम रहते हुए कलाकारों के लिए यश भारती सम्मान की शुरुआत की थी। यश भारती पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में अमिताभ के पिता और देश के मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन का नाम भी शामिल है। मुलायम सिंह यादव ने हरिवंश राय बच्चन को उनके घर जाकर सम्मानित किया था। दरअसल, जिस दिन लखनऊ में यश भारती सम्मान दिया जाना था उस दिन अचानक हरिवंश राय बच्चन की तबीयत खराब हो गई थी। वह मुंबई से लखनऊ आ पाने में असमर्थ थे, जिसके बाद मुलायम सिंह खुद मुंबई पहुंच गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।