फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई ब्रिज हादसा: अमिताभ बच्चन से लेकर हेमा मालिनी तक,बॉलीवुड सितारों ने घटना पर किए ऐसे ट्वीट

Fri, 15 Mar 2019 08:47 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 15 Mar 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Bridge Collapse Amitabh Bachchan to Hema Malini shared condolences to victims families
Amitabh Bachchan and Hema Malini - फोटो : amar ujala
मुंबई के छत्रपति शिवाजी (सीएसटी) रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा हो गया है। यह हादसा गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे हुआ जब सीएसटी रेलवे स्टेशन पर जाने वाले एक फुटओवर ब्रिज का आधा हिस्सा भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में 6 के मारे जाने और करीब 34 लोगों के घायल होनी की खबर है। इस दुर्घटना पर कई लोगों ने दुख जाहिर किया है। वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस हादसे पर शोक जताया है। 
Mumbai Bridge Collapse Amitabh Bachchan to Hema Malini shared condolences to victims families
vivek oberoi - फोटो : file photo
इन दिनों प्रधामनमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में काम कर रहे एक्टर विवेक ओबरॉय ने मुंबई ब्रिज हादसे पर ट्वीट करते हुए लिखा- 'ब्रिज गिरने की घटना के बारे में सुनकर काफी बेचैन हूं। हादसे की तस्वीरें और वीडियोज देखकर काफी परेशान हुआ हूं। घायल हुए पीड़ित लोगों और उनके परिवार वालों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।'

 
Mumbai Bridge Collapse Amitabh Bachchan to Hema Malini shared condolences to victims families
Amitabh Bachchan,taapsee pannu - फोटो : social media
बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन ने भी इस हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'मैं शोक में हैं और प्रार्थना कर रहे हैं।' उनके अलावा एक्टर रितेश देशमुख ने हादसे पर शोक जताते हुए ट्वीट किया- 'एक भयानक त्रासदी... हादसे में मारे गए लोगों के बारे में जानकर काफी दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके और घायलों के परिवार के साथ हैं।' 
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Bridge Collapse Amitabh Bachchan to Hema Malini shared condolences to victims families
Hema Malini - फोटो : file photo
बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी मुंबई ब्रिज हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने लिखा- 'मुंबई के सीएसटी में अचानक से ब्रिज गिरने से हादसा हो गया है। इस हादसे में जिंदगी गंवा चुके और हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा रहे लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं।' हेमा मालिनी के अलावा पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। 

 

 
विज्ञापन
Mumbai Bridge Collapse Amitabh Bachchan to Hema Malini shared condolences to victims families
Mumbai Foot Over Bridge collapsed - फोटो : PTI
खबरों की मानें तो यह फुटओवर ब्रिज 40 साल पुराना था जिसे मुंबई महानगरपालिका ने बनाया था। इसके जरिए सड़क पार कर सीएसटी स्टेशन जाया जाता है। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय ब्रिज पर काफी भीड़ थी। वहीं, सड़क मार्ग पर भी वाहनों का आना जाना जारी था। शाम का वक्त होने के कारण लोग अपने दफ्तरों से निकलकर घर जा रहे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed