{"_id":"623b29d95b011e0bed7718e0","slug":"mumbai-court-rejected-salman-khan-plea-for-gag-on-nri-neighbour-ketan-kakkad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: कोर्ट ने खारिज की सलमान खान की याचिका, पड़ोसी को सोशल मीडिया पोस्ट करने से रोकने की रखी थी मांग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: कोर्ट ने खारिज की सलमान खान की याचिका, पड़ोसी को सोशल मीडिया पोस्ट करने से रोकने की रखी थी मांग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Wed, 23 Mar 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई की एक अदालत ने बुधवार को सुपरस्टार सलमान खान की ओर से दायर की गई याचिका खारिज कर दिया। इस याचिका में उन्होंने अपने एनआरआई पड़ोसी केतन आर. कक्कड़ को सोशल मीडिया पर उनसे संबंधित कोई भी सामग्री पोस्ट करने से रोकने की मांग की थी। याचिका में कक्कड़ द्वारा उनके फार्महाउस के बारे में किए गए सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट करने की भी मांग की गई थी।
2 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सत्र न्यायाधीश ए एच लद्धड़ ने लगभग दो महीने तक सुनवाई में दोनों पक्षों के वकीलों को सुना और बुधवार को आदेश पारित किया। कक्कड़ की कानूनी टीम में आभा सिंह, आदित्य प्रताप शामिल हैं। वहीं, सलमान के लीगल टीम में पी.डी. गांधी और डी.एस.के. हैं। बता दें कि इस मामले पर कई हफ्तों तक कानूनी बहस हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया।
3 of 4
सलमान खान का फॉर्महाउस
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है मामला?
दरअसल, सलमान खान के फॉर्महाउस के पड़ोसी केतन कक्कड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अभिनेता पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि सलमान ने उनके प्लॉट में जाने के रास्ते को ब्लॉक कर दिया है। कक्कड़ के इस दावे को सलमान के वकील ने नकार दिया। इसके बाद सलमान ने कक्कड़ पर मानहानि का केस दर्ज करवा दिया था। सलमान के वकील का आरोप था कि यह सब सलमान खान को बदनाम करने के लिए किया गया है। इसके बाद उनके वकील ने कोर्ट में एक याचिका दायर की थी जिसमें कक्कड़ की ओर से किए गए सभी पोस्ट को डिलीट करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साल 1995 से सलमान और कक्कड़ पड़ोसी हैं। बताया जाता है कि दोनों परिवारों के बीच पहले अच्छी दोस्ती थी, लेकिन साल 2019 में दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा। केतन ने सलमान खान के परिवार पर उनकी प्रॉपर्टी में नहीं घुसने का आरोप लगाया था। जिसके बाद यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।