बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने दो नवंबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाया। इस दिन तमाम फैंस अभिनेता के घर के बाहर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए जुटे थे। इस दौरान लगभग 30 प्रशंसकों के मोबाइल फोन पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरों को गिरफ्तार किया है।
Shah Rukh Khan: मन्नत के बाहर से शाहरुख खान के फैंस के फोन चोरी करने पर पुलिस का एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर जुटे प्रशंसकों के मोबाइल फोन चोरी होने के मामले में बांद्रा पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटना स्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज से जानकारी हासिल करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बांद्रा पुलिस ने शुभम जमनाप्रसाद, मोहम्मद अली और इमरान को गिरफ्तार किया।
Farah Khan: दिवाली पर पहनने के लिए फराह के पास नहीं थे कपड़े? करण जौहर ने यूं की दोस्त की मदद
'बादशाह' के कम से कम 30 प्रशंसक मुंबई पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आए थे। उन्हें पता चला कि गुरुवार की रात उनके फोन लूट लिए गए थे, जब वे अभिनेता के आवास के बाहर उन्हें उनके 58वें जन्मदिन की बधाई देने के लिए खड़े थे। वहीं शाहरुख खान ने भी इस खास दिन पर फैंस का अभिवादन करते हुए प्यार बरसाया था।
Tiger 3: सलमान की 'टाइगर 3' में होगा ऋतिक रोशन का कैमियो? दिवाली पर मिलेगा फैंस को सरप्राइज
वहीं शाहरुख ने जन्मदिन की सभी शुभकामनाओं के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद देने के लिए एक्स (ट्विटर) का सहारा लिया था। उन्होंने लिखा था, "यह अविश्वसनीय है कि आप में से इतने सारे लोग आते हैं और देर रात तक मुझे शुभकामनाएं देते हैं। मैं सिर्फ एक अभिनेता हूं। मुझे इससे ज्यादा खुशी किसी और चीज से नहीं मिलती, इस तथ्य से कि मैं आपका थोड़ा मनोरंजन कर सकता हूं। मैं आपके प्यार के सपने में रहता हूं। मुझे आप सभी का मनोरंजन करने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद।''
Dunki: #AskSrk में प्रशंसकों के सवालों के जवाब कौन देता है? फैन के इस सवाल का शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब
वहीं बात करें शाहरुख खान की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह 'डंकी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख खान दो बड़ी ब्लॉकबस्टर 'पठान' और 'जवान' की सफलता पर सवार हैं और अपनी अगली 'डंकी' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जो इस दिसंबर में रिलीज होने वाली है। 'डंकी' भारत में 22 दिसंबर और दुनिया भर में 21 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका में हैं। यह 22 दिसंबर को प्रभास और प्रशांत नील की 'सालार: पार्ट वन- सीजफायर' के साथ भी टकराएगी।
Sanya Malhotra: सान्या मल्होत्रा ने बताईं आमिर खान और SRK की खूबियां, 'जवान' के दौरान शाहरुख ने दी थी यह सीख