फराह खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय फिल्म कोरियोग्राफर में से एक हैं। फराह खान ने 'ओम शांति ओम', 'मैं हूं ना', 'तीस मार खां' और कई अन्य फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। इसके अलावा फराह खान निर्माता करण जौहर के साथ एक करीबी रिश्ता भी साझा करती हैं। अब हाल ही में, फराह ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह दिवाली को लेकर फैंस संग कुछ दिलचस्प बातें करती नजर आ रही हैं।
Farah Khan: दिवाली पर पहनने के लिए फराह के पास नहीं थे कपड़े? करण जौहर ने यूं की दोस्त की मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, फराह खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा की है, जिसमें वह बताती नजर आ रही हैं कि उनके पास दिवाली पर पहनने के लिए कुछ नहीं था और उन्होंने यह बात करण जौहर को बताई थी, जिसके बाद करण ने अभिनेत्री के लिए काफी सारे कपड़े तोहफे के रूप में उन्हें भेजा है। फराह ने इसका वीडियो अपने फैंस के साथ भी साझा किया है।
Tiger 3: सलमान की 'टाइगर 3' में होगा ऋतिक रोशन का कैमियो? दिवाली पर मिलेगा फैंस को सरप्राइज
फराह खान ने वीडियो में यह भी बताया कि करण जौहर ने उन्हें खराब कर दिया है क्योंकि उन्होंने करण से दिवाली पार्टी के लिए पहनने के लिए कुछ भी नहीं होने की शिकायत की थी, जिसके बाद करण ने उनके घर ढेर सारी ड्रेस भेजी हैं। वीडियो में फराह ने ड्रेस से भरा अपना कमरा दिखाया और कहा, 'तो मैंने करण जौहर से कहा कि मेरे पास दिवाली के लिए पहनने के लिए कुछ नहीं है और उन्होंने यही किया है। उन्होंने स्टाइलिस्ट एका लखानी को मेरे घर भेजा है और जरा इसे देखो! मैं इतनी ड्रेसेज के साथ एक पूरी फिल्म शूट कर सकती थी।'
Tiger 3: सलमान की 'टाइगर 3' में होगा ऋतिक रोशन का कैमियो? दिवाली पर मिलेगा फैंस को सरप्राइज
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि फराह खान स्टाइलिस्ट के साथ मजेदार बातचीत कर रही हैं, जिसमें वह कहती हैं कि उन्हें पार्टी के लिए केवल एक ड्रेस की जरूरत है और एका जवाब देते हुए कहती हैं कि उन्हें और कपड़े भी ट्राई करने चाहिए क्योंकि वजन कम करने के बाद वह अलग-अलग कपड़ों में काफी खूबसूरत लगेंगी।
Dunki: #AskSrk में प्रशंसकों के सवालों के जवाब कौन देता है? फैन के इस सवाल का शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब
बात करें करण जौहर की तो निर्माता अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता के बाद अपने चर्चित शो 'कॉफी विद करण 8' के साथ एक बार फिर स्क्रीन पर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।