फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dunki: #AskSrk में प्रशंसकों के सवालों के जवाब कौन देता है? फैन के इस सवाल का शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब

Sat, 04 Nov 2023 11:38 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 04 Nov 2023 11:38 AM IST
विज्ञापन
Dunki star Shah Rukh Khan Clarifies whether he personally replies to fans questions during Ask SRK session
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान ने हाल ही में अपना 58वां जन्मदिन मनाया था। अभिनेता को विश करने के लिए उनके फैंस ने मन्नत के बाहर अच्छी खासी भीड़ खड़ी कर दी थी। इसके अलावा शाहरुख अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता आए दिन एक्स पर अपने फैंस के साथ 'आस्क एसआरके' सेशन भी करते रहते हैं। अब हाल ही में, शाहरुख ने इस सेशन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसने अभिनेता के फैंस का दिल जीत लिया है।

Dunki star Shah Rukh Khan Clarifies whether he personally replies to fans questions during Ask SRK session
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'आस्क एसआरके' के दौरान प्रशंसकों के सवालों के शाहरुख खान के मजाकिया जवाब दिल जीतने में कभी असफल नहीं होते। अब हाल ही में, फैंस के एक सवाल का अभिनेता ने ऐसा जवाब दिया, जिसने उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।  किंग खान ने इस बात का खुलासा किया है कि वह फैंस को पर्सनली जवाब देते हैं या फिर उनकी टीम उन्हें जवाब देती है।

Sanya Malhotra: सान्या मल्होत्रा ने बताईं आमिर खान और SRK की खूबियां, 'जवान' के दौरान शाहरुख ने दी थी यह सीख

Dunki star Shah Rukh Khan Clarifies whether he personally replies to fans questions during Ask SRK session
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 हाल ही में, किंग खान ने कहा कि कई लोग उनसे पूछते हैं कि क्या वह आस्क एसआरके के दौरान प्रशंसकों को व्यक्तिगत रूप से जवाब देते हैं या फिर अभिनेता की जगह उनकी टीम फैंस को मजाकिया जवाब देती हैं, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हो जाते हैं और उन्हें लगता है कि शाहरुख खुद इन सवालों का जवाब दे रहे हैं।


Shastry Virudh Shastry Review : बाप बेटे की जंग में फंसा बचपन, परेश रावल की अभिनय यात्रा में मील का पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
Dunki star Shah Rukh Khan Clarifies whether he personally replies to fans questions during Ask SRK session
जवान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख ने फैंस के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से आस्क एसआरके के दौरान सवालों के जवाब देते हैं, न कि अपनी टीम से जवाब देने के लिए हेल्प लेते हैं। अभिनेता ने यह भी कहा कि अपने फैंस के साथ बात करना उन्हें काफी अच्छा लगा है और वह इस सेशन को काफी एंजॉय भी करते हैं। किंग खान का यह जवाब सुन फैंस एक बार फिर काफी उत्साहित हो गए हैं।

Ira Khan: इरा खान-नुपुर शिखरे के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, महाराष्ट्रीयन लुक में खूब जंची आमिर की बेटी

विज्ञापन
Dunki star Shah Rukh Khan Clarifies whether he personally replies to fans questions during Ask SRK session
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। उन्होंने हार्डी नाम के लड़के का किरदार निभाया है, जिसके चार दोस्त इंग्लैंड जाना चाहते हैं।  फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल , बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर मुख्य भूमिका में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed