{"_id":"5f2293a98ebc3e9feb235561","slug":"mumtaz-birthday-special-here-are-lesser-known-facts-about-do-raaste-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mumtaz Birthday: मुमताज की शादी की खबर सुनकर परेशान हो गए थे राजेश खन्ना, अनोखी अदा से बनाया सभी को दीवाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mumtaz Birthday: मुमताज की शादी की खबर सुनकर परेशान हो गए थे राजेश खन्ना, अनोखी अदा से बनाया सभी को दीवाना
60 और 70 के दशक में मुमताज की गिनती सुपरहिट अभिनेत्रियों में होती थी। 31 जुलाई 1947 को मुमताज का जन्म मुंबई में हुआ था। मुमताज ने अपनी बड़ी- बड़ी आंखों, गोरे रंग और अभिनय की अनोखी अदा से सभी पर अपना जादू बिखेरा था। अपनी शर्मीली अदाओं, चुलबुली और नटखट अंदाज के साथ जब भी मुमताज परदे पर आतीं तो दर्शक उनके कायल हो जाते।
2 of 5
मुमताज
- फोटो : सोशल मीडिया
महज 12 साल की उम्र में मुमताज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। हालांकि शुरुआत में मुमताज को फिल्म में सिर्फ सपोर्टिंग रोल दिए जाते थे लेकिन मुमताज का सपना तो हीरोइन बनाने का था। मुमताज ने दारा सिंह के साथ सोलह फिल्में कीं। इन सोलह फिल्में में दस फिल्में जबरदस्त हिट साबित हुईं थीं। जिसके बाद उन्हें फिल्मी इंडस्ट्री में पहचाना जाने लगा।
3 of 5
मुमताज
मुमताज की जोड़ी सबसे ज्यादा हिट हुई राजेश खन्ना के साथ। काका और मुमताज का एक साथ परदे पर दिखना कामयाबी की गारंटी मानी जाती थी। इस जोड़ी ने 'दो रास्ते', 'सच्चा-झूठा', 'आपकी कसम', 'अपना देश' 'प्रेम कहानी', 'दुश्मन', 'बंधन' और 'रोटी' जैसी सफल और यादगार फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं दोनों पर फिल्माए गाने भी सुपरहिट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुमताज
1974 में जब मुमताज ने मयूर मधवानी से शादी की तब राजेश खन्ना का दिल टूट गया था। राजेश खन्ना नहीं चाहते थे कि मुमताज अभी शादी करें। एक जमाने में लोगों के दिलों पर राज करने वाली मुमताज की जिंदगी में ऐसा वक्त आया जब उन्हें कैंसर की बीमारी ने जकड़ लिया था। हालांकि उन्होंने कैंसर से लड़ाई की और उसको मात भी दी।
विज्ञापन
5 of 5
मुमताज
- फोटो : social media
मुमताज ने अपने करियर में करीब 109 फिल्मों में काम किया। 1970 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार मुमताज ने ‘मेला’, ‘अपराध’ ‘नागिन’, ‘ब्रह्मचारी’, ‘राम और श्याम’, ‘दो रास्ते’ और ‘खिलौना’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया है। अब वह मुंबई छोड़कर लंदन में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनकी दो बेटियां हैं। 1971 में 'खिलौना' फिल्म के लिए मुमताज को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। 1996 में उन्हें फिल्मफेयर ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।