फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करती थीं मुमताज, पहले हुई जानलेवा बीमारी और फिर उड़ी मौत की अफवाह

Sat, 17 Apr 2021 05:42 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Apr 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Mumtaz Struggle With Cancer And Her Death Rumors Know Here Unknown Facts About Actress
मुमताज

शर्मीली अदा, स्वभाव में चुलबुलापन और भोली सी सूरत से दर्शकों का दिल लूटने का दम रखने वालीं अभिनेत्री मुमताज जब पर्दे पर आती थी तो लोग उनके अभिनय का गुणगान करते नहीं थकते थे। कई हिट फिल्में देने वाली मुमताज का बचपन से ही सपना था कि वो हीरोइन बनेंगी। उन्होंने अपना सपना पूरा भी किया और बॉलीवुड में राज किया। कहा जाता है ना कि हमारे हिस्से खुशियां और गम दोनों ही लिखे होते है। ऐसा ही कुछ मुमताज के साथ भी हुआ। मशहूर अभिनेत्री मुमताज को कैंसर हो गया था और फिर उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया था। आज हम आपको मुमताज के बारे में कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

Mumtaz Struggle With Cancer And Her Death Rumors Know Here Unknown Facts About Actress
मुमताज

60 के दशक में मुमताज ने फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने शुरू कर दिए थे। उन्हें यकीन था कि एक दिन उनकी किस्मत बदलेगी और ऐसा ही हुआ। बॉलीवुड में स्टार दारा सिंह की एंट्री हुई। दारा सिंह जैसे बुलंद और मंझे हुए कलाकार के साथ उस दौर की अभिनेत्रियां काम करने से कतराती थीं। लेकिन मुमताज ने एक दो नहीं बल्कि दारा सिंह के साथ 16 फिल्मों में काम किया। 16 में से दस फिल्में उनकी हिट हुईं और मुमताज टॉप की अभिनेत्री बन गईं।

Mumtaz Struggle With Cancer And Her Death Rumors Know Here Unknown Facts About Actress
राजेश खन्ना, मुमताज

सिर्फ दारा सिंह के साथ ही नहीं मुमताज की जोड़ी सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ भी हिट हुई। आलम ये था कि कहा जाने लगा था कि अगर फिल्म में राजेश खन्ना और मुमताज साथ होंगे तो फिल्म हिट होगी ही। राजेश खन्ना और मुमताज ने 'दो रास्ते', 'सच्चा-झूठा', 'आपकी कसम', 'अपना देश' 'प्रेम कहानी', 'दुश्मन', 'बंधन' और 'रोटी' जैसी तमाम अच्छी फिल्मों में साथ काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumtaz Struggle With Cancer And Her Death Rumors Know Here Unknown Facts About Actress
मुमताज और मयूर मधवानी

पर्दे पर ही नहीं राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी रियल लाइफ में भी बनते-बनते रह गई थी। राजेश खन्ना मुमताज को पसंद करने लगे थे लेकिन अभिनेत्री ने साल 1974 में उद्योगपति मयूर मधवानी से शादी रचा ली। राजेश नहीं चाहते थे कि मुमताज इतनी जल्दी शादी करें। उनकी शादी के बाद एक तरफ राजेश खन्ना का दिल टूटा और दूसरी तरफ दोनों की रियल लाइफ जोड़ी। 

विज्ञापन
Mumtaz Struggle With Cancer And Her Death Rumors Know Here Unknown Facts About Actress
मुमताज

अपने जमाने में लोगों के दिलों पर राज करने वालीं मुमताज की जिंदगी में एक बुरा दिन भी आया, जब मालूम हुआ कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है। इस बात की जानकारी मुमताज को थोड़ी देर से हुई थी। लेकिन जल्द ही उनका कैंसर का इलाज शुरू हुआ और कीमोथेरेपी की वजह से मुमताज की हालत ज्यादा खराब हो गई। उनके सारे बाल झड़ चुके थे, इतना ही नहीं उनकी पलकों और भौहों के बाल भी नहीं बचे थे। वो घर से बाहर निकलने में डरने लगी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed