अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल होने जा रहा है लेकिन लोग अब भी इस सदमे से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। सुशांत को न्याय दिलाने के लिए लंबे समय तक विवाद चला, जो अभी भी पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है। सुशांत के फैंस आज भी न्याय के इंतजार में हैं। तो वहीं अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ लोग सुशांत को लेकर बहसबाजी करते हैं, जिससे अभिनेता के परिवार के जख्म फिर से हरे हो जाते हैं। अपने इकलौते भाई सुशांत को खोने का दर्द अक्सर उनकी बहनें सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बयां करती रहती हैं। लेकिन अब सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने ट्वीट पर उनकी प्राइवेसी में दखलअंदाजी करने वालों को खूब खरी-खोटी सुना दी है। सिर्फ यही नहीं उन्होंने कोर्ट तक ले जाने की धमकी भी दे डाली है।
सुशांत सिंह राजपूत का नाम खराब करने वालों को बहन प्रियंका ने सुनाई खरी खोटी, बोलीं- आपको कोर्ट में देखेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने कई ट्वीट्स करते हुए लिखा, 'इस दर्द ने हमारे पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया है। यह हमारे परिवार के सबसे प्यारे सदस्य के खोने का दर्द है जो अभी भी गहरा है मगर कुछ लोग हमारे दुख का फायदा उठा रहे हैं और अपनी गलत भावनाओं को पूरा कर रहे हैं। ऐसे लोगों को अपराधी कहा जाना चाहिए।'
An irreparable lose in the most tragic and unfortunate circumstances, which shook the collective consciousness and brought mass grief; it is the pain of bereavement of the dearest member of our family, which is still throbbing deep;
वो आगे लिखती हैं, 'ऐसी हरकतें ना सिर्फ हमारी प्राइवेसी में दखल देती हैं बल्कि हमारे प्यारे सुशांत का नाम भी खराब करती हैं, लेकिन कुछ लोग इस तरह के काम कर रहे हैं। आखिर हम कैसे खुद को इंसान कह सकते हैं जब दूसरों से सहानुभूति नहीं रख सकते हैं। उन लोगों के लिए जो अमानवीय होने से खुश हैं, आपको कोर्ट में देखेंगे।'
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अभिनेता की बहनों के खिलाफ याचिका दर्ज कराई थी। जिसमें मीतू सिंह को तो कोर्ट से राहत मिल गई थी लेकिन प्रियंका सिंह को राहत नहीं दी गई थी। जिसके बाद प्रियंका ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए कहा था कि प्रियंका के खिलाफ हाईकोर्ट ने जो बात कही है वह सही है।
गौरतलब है कि 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाये गए थे। जिसके बाद सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे हड़पने का आरोप लगाया था। फिर इस मामले में सीबीआई, ईडी की जांच शुरू हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद इसमें एनसीबी ने अपनी भी जांच शुरू की थी। फिलहाल, अभी भी सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच जारी है और सभी को सीबीआई की रिपोर्ट का इंतजार है।