सब्सक्राइब करें

प्यार के लिए इन मशहूर अभिनेत्रियों ने छोड़ा सुपरहिट करियर, विदेश में अपने पति संग बसाया घर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 26 Jul 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
Mumtaz to  Preity Zinta these bollywood actresses left industry for their love settled in abroad
मुमताज, मिनाक्षी शेषाद्रि, प्रीति जिंटा - फोटो : Social Media

बॉलीवुड में अक्सर आपने ये सुना होगा कि शादी के बाद अभिनेत्रियों का फिल्मी करियर खत्म हो जाता है। हालांकि अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने लोगों की इस तरह की मानसिकता को बदला और ये बता दिया कि अभिनेता की तरह ही अभिनेत्रियां भी शादी के बाद सुपरहिट फिल्में दे सकती हैं। लेकिन बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होने अपनी शादी के बाद बॉलीवुड से पूरी तरह से खुद को अलग कर दिया।



अभिनेत्रियों ने छोड़ा प्यार के लिए अपना करियर

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होने ये साबित कर दिया की प्यार से बड़ा कुछ नहीं और प्यार के आगे अपने करियर की चिंता भी इन अभिनेत्रियों ने नहीं की। अपने पार्टनर के साथ सात-फेरे लेने के बाद बॉलीवुड के कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होने अपने फिल्मी करियर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और वो विदेश में जाकर बस गईं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए देखते हैं कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल

Trending Videos
Mumtaz to  Preity Zinta these bollywood actresses left industry for their love settled in abroad
मुमताज - फोटो : Social Media

मुमताज

स्त्री, सेहरा और मुझे जीने दो जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री मुमताज ने बॉलीवुड में बहुत काम किया। साल 1974 में मुंबई में मुमताज ने एनआरआई बिजनेस पर्सन मयूर माधवनी से शादी की थी। अपनी शादी के बाद वह विदेश में बस गईं। वह लंदन में अपने पति के साथ ही सेटल हो गईं और उसके बाद वो किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई। अपने परिवार को ही अपनी प्राथमिकता बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumtaz to  Preity Zinta these bollywood actresses left industry for their love settled in abroad
पूजा बत्रा - फोटो : Social Media

पूजा बत्रा

पूजा बत्रा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में फिल्म ‘विरासत’ से की थी। उसके बाद उन्होने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लेकिन साल 2002 में पूजा ने एक आर्थोपेडिक सर्जन सोनू एस अहलूवालिया से शादी की और उनके साथ विदेश में ही बस गईं। लेकिन साल 2011 में इन दोनों का तलाक हो गया। पूजा बत्रा ने साल 2019 में दूसरी शादी नवाब शाह से की जोकि पेशे से अभिनेता हैं।

Mumtaz to  Preity Zinta these bollywood actresses left industry for their love settled in abroad
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : Instagram

मीनाक्षी शेषाद्रि 

मीनाक्षी शेषाद्रि ने बहुत ही कम उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। मात्र 17 साल की उम्र में उन्होने मिस इंडिया का खिताब जीता था। लेकिन साल 1995 में मीनक्षी शेषाद्रि ने निवेश बैंकर, हरीश मैसूर से शादी रचाई और बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अब वह अपने पति और बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं और वहां पर अपना स्कूल चलाती हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी वो सक्रिय हैं।

विज्ञापन
Mumtaz to  Preity Zinta these bollywood actresses left industry for their love settled in abroad
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा बॉलीवुड की वो अभिनेत्री हैं जिनका नाम हर निर्देशक-निर्माता की लिस्ट में सबसे ऊपर रहता था। उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उन्होने डिंपल से भी लोगों का खूब दिल जीता। बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री रह चुकी प्रीति ने 2016 में जेन गुडइनफ से शादी की और वो लॉस एंजेलिस में ही बस गईं। प्रीति ने शादी के बाद अब तक कोई फिल्म नहीं की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed