सब्सक्राइब करें

Raj kundra Case: एडल्ट वीडियो केस में तनवीर हाशमी का कबूलनामा, कहा- हम न्यूडिटी वाली फिल्में बनाते थे लेकिन....

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 26 Jul 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Raj kundra Case: accused tanveer hashmi said we have made short films with nudity in hindi
तनवीर हाशमी, राज कुंद्रा - फोटो : instagram

पोर्नोग्राफी रैकेट में राज कुंद्रा समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनमें से एक थे तनवीर हाशमी। रविवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने हाशमी से पूछताछ की, जो कि 3 घंटे तक चली। अब तक इस मामले से जुड़े जितने भी लोगों ने बयान दिया है वे एडल्ट फिल्म नहीं बना रहे थे लेकिन तनवीर हाशमी का बयान बहुत अहम साबित हो सकता है। तनवीर राज कुंद्रा के लिए ही काम कर रहे थे। वो बात अलग है कि राज की उनसे पहले कभी बात नहीं हुई है। इससे पहले राज कुंद्रा की कंपनी के चार कर्मचारी उनके खिलाफ गवाह बन चुके हैं। 


तनवीर ने यह कहा
तीन घंटे तक लंबी चली इस पूछताछ में तनवीर हाशमी ने यह कहा कि वे पोर्नोग्राफी नहीं बल्कि न्यूडिटी वाली शॉर्ट फिल्में बनाते थे। ऐसी फिल्मों को सॉफ्ट पोर्न कहा जा सकता है। इससे पहले वकील से लेकर शिल्पा और अन्य आरोपियों ने तक यह कहा है कि वे एडल्ट फिल्म नहीं बना रहे थे। 

Trending Videos
Raj kundra Case: accused tanveer hashmi said we have made short films with nudity in hindi
raj kundra - फोटो : इंस्टाग्राम

राज कुंद्रा से नहीं मिला 
तनवीर हाशमी फिलहाल बेल पर हैं और उन्हें राज कुंद्रा से संबंधित पूछताछ करने के लिए बुलाया गया था। जहां उनसे पूछा गया था कि क्या वे राज कुंद्रा से कभी मिले हैं? जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वे राज से कभी नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj kundra Case: accused tanveer hashmi said we have made short films with nudity in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

बनाते थे न्यूडिटी वाली फिल्में
तनवीर ने बताया कि वह राज कुंद्रा एप के लिए कंटेंट बनाता था लेकिन वही उनसे सीधे संपर्क में कभी नहीं रहा है। उन्होंने बताया कि वे 20 से 25 मिनट की शॉर्ट फिल्म बनाते थे जिसमें न्यूडिटी होती थी लेकिन इसे पोर्न न कहते हुए सॉफ्ट पोर्न जरूर कहा जा सकता है। 

Raj kundra Case: accused tanveer hashmi said we have made short films with nudity in hindi
बोल्ड कंटेंट - फोटो : सोशल मीडिया

कई प्लेटफॉर्म बना रहे बोल्ड कंटेंट
कुंद्रा के बनाए हुए कंटेंट पर तनवीर हाशमी कहते हैं कि इसका फैसला कोर्ट ही करेगी। वे किसी को जज नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसे कई प्लेटफॉर्म हैं, जो कि बोल्ड कंटेंट बनाते हैं और उनसे इस विषय में सवाल भी नहीं करता है कोई। 

 

विज्ञापन
Raj kundra Case: accused tanveer hashmi said we have made short films with nudity in hindi
गवाही - फोटो : social media
गवाह बनने का सवाल नहीं उठता है
तनवीर ने गवाह बनने के सवाल पर कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। गवाह बनने का सवाल नहीं उठता है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के संबंध में सवाल पूछे और उन्हें जो पता था उन्होंने वो बता दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed