फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल लैंडस्लाइड: कंगना रणौत की फैन गर्ल डॉ दीपा की मौत, अभिनेत्री ने लिखा- हे भगवान ये दुख तो...

Mon, 26 Jul 2021 03:05 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 26 Jul 2021 03:05 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut wrote emotional note for her fan girl doctor Deepa who died in Kinnaur landslide
कंगना रणौत, डॉ दीपा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

किन्नौर लैंड स्लाइड हादसे में हुई डॉ दीपा की मौत ने हर किसी को दुख पहुंचाया है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रविवार को दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। लैंड स्लाइड में 9 लोगों की मौत हो गईं जिसमें आयुर्वेद की डॉक्टर दीपा शर्मा शामिल थी। हैरानी की बात ये है कि उन्होंने मौत से आधे घंटे पहले ही अपनी तस्वीर पोस्ट कर लिखा था- लाइफ इज नथिंग विद आउट नेचर। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। डॉ दीपा के निधन से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को भी काफी धक्का लगा है।



अभिनेत्री ने दी श्रद्धांजलि

दरअसल जयपुर की डॉ दीपा कंगना रणौत की बड़ फैन थीं। वो लंबे समय बाद हिमाचल घूमने गई थीं। प्रकृति की खूबसूरती को निहारते हुए उनके साथ एक ऐसा हादसा हो गया कि वो इस दुनिया से ही चली गईं। अब उनके निधन पर कंगना रणौत ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है और लोगों को ऐसे मौसम में पहाड़ो पर नहीं आने की सलाह भी दी है।

kangana ranaut wrote emotional note for her fan girl doctor Deepa who died in Kinnaur landslide
दीपा शर्मा के लिए कंगना रणौत का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने इंस्टा पर लिखा, 'वो बहुत बड़ी फैन थी। वो मुझे फूल, खूबसूरत खत, तोहफे और मिठाईयां भेजा करती थी। वो मुझसे मिलने मेरे मनाली वाले घर पर भी आईं थी। ओह, ये किसी बड़े दुख जैसा है। दुख से भी आगे...हे भगवान'।


kangana ranaut wrote emotional note for her fan girl doctor Deepa who died in Kinnaur landslide
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही कंगना ने अपने पोस्ट में उस वक्त का भी जिक्र किया जब वो जयपुर में शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने लिखा, 'मुझे याद है जब मैं जयपुर में फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग कर रही थी तो बहुत सारे फैंस होटल में मेरा इंतजार कर रहे थे..जैसे ही उसमने मुझे देखा वो चिल्लाई और मुझे संभलने का मौका भी नहीं दिया और कसकर गले लगा लिया। उस वक्त से हम टच में थे। मेरी श्रद्धांजलि... तुम हमेशा मेरे दिल में रहोगी'।

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut wrote emotional note for her fan girl doctor Deepa who died in Kinnaur landslide
कंगना रणौत - फोटो : Twitter

कंगना ने इसके आगे एक और पोस्ट साझा कर लोगों को पहाड़ घूमने आने के लिए मना किया। कंगना ने लिखा, 'जो लोग बरसात में पहाड़ घूमने का प्लान बना रहे हैं उन्हें बता दूं कि इस मौसम में लैंड स्लाइड होते रहते हैं। जिस तरह से इंसान ने प्रकृति से छेड़छाड़ की है ये और भी और भी भयानक हो गया है। मेरी अपील है कि वो इस मौसम में पहाड़ घूमने ना आएं'।

विज्ञापन
kangana ranaut wrote emotional note for her fan girl doctor Deepa who died in Kinnaur landslide
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'थलाइवी' बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वो इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी पर भी एक फिल्म बना रही हैं। कंगना बहुत जल्द 'तेजस' और 'धाकड़' में भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed