फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: अनु मलिक की मां का निधन, पोते अरमान ने लिखी भावुक पोस्ट, कहा- आज मैंने सबसे अच्छी दोस्त खो दी

Mon, 26 Jul 2021 02:51 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 26 Jul 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
anu malik mother passed away armaan and amaal share emotional post on social media
अरमान मलिक - फोटो : Instagram

अपने जमाने के मशहूर संगीतकार सरदार मलिक की पत्नी बिलकिस का यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं। सोमवार को उन्हें शहर के सांताक्रूज कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। सुप्रसिद्ध गीतकार हसरत जयपुरी की बहन बिलकिल और सरदार मलिक की दूसरी और तीसरी पीढ़ी भी फिल्म संगीत से जुड़ी है। दोनों के सबसे बड़े बेटे अनु मलिक मशहूर संगीतकार हैं।




अरमान मलिक ने दी जानकारी
इस बात की जानकारी अनु मलिक के भतीजे और सिंगर अरमान मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। इस पोस्ट के कैप्शन को लिखते हुए अरमान मलिक बहुत ही भावुक हो गए। उनके इस पोस्ट से साफ-साफ जाहिर है कि वो अपनी दादी को बहुत याद कर रहे हैं। अनु मलिक की मां का निधन किस वजह से हुआ इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। अरमान के अलावा अमाल ने भी अपनी दादी को याद कर अपना दुख व्यक्त किया।

anu malik mother passed away armaan and amaal share emotional post on social media
अरमान मलिक - फोटो : Instagram

अरमान मलिक ने लिखा भावुक पोस्ट

अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने अपनी दादी के साथ एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होने कैप्शन में लिखा, ‘आज मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को खो दिया। मेरी दादी जान.... मेरी जिंदगी की रोशनी। मैं इस नुकसान से उभर नहीं पा रहा हूं। एक ऐसा खालीपन जिसे मैं जानता हूं कोई नहीं भर सकता। आप मेरी जिंदगी में मुझे सबसे प्यारी और कीमती थीं। मैं बहुत आभारी हूं कि मैं आपके साथ इतना समय बिता पाया. अल्लाह मेरा फरिश्ता अब तुम्हारे साथ है।

anu malik mother passed away armaan and amaal share emotional post on social media
अमाल मलिक - फोटो : Instagram

संगीतकार अनु मलिक, अबु मलिक और डब्बू मलिक की मां बिलकिस की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। घर पर ही उनका इलाज चल रहा था लेकिन गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें जुहू के आरोग्य निधि अस्पताल में दाखिल कराया गया था। रविवार दोपहर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। संगीतकार अबु मलिक ने कहा कि उनका मां ने आखिरी सांस सुकून के साथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
anu malik mother passed away armaan and amaal share emotional post on social media
अरमान मलिक - फोटो : Instagram

बिलकिस और सरदार मलिक की तीसरी पीढ़ी में अमाल मलिक चर्चित संगीतकार बन चुके हैं। अरमान मलिक युवा पीढ़ी के सबसे पसंदीदा गायकों में से एक हैं। आदर मलिक का नाम स्टैंड अप कॉमेडियन के तौर पर मशहूर हो रहा है। मलिक परिवार की तीसरी पीढ़ी की बेटियों में अनमोल मलिक गायिका हैं। अदा मलिक ने बतौर डिजाइनर शोहरत हासिल की है और कशिश मलिक इवेंट मैनेजमेंट में सक्रिय हैं।

विज्ञापन
anu malik mother passed away armaan and amaal share emotional post on social media
अरमान मलिक - फोटो : Instagram

अपनी दादी के सबसे करीब थे अरमान-अमाल
बता दें कि अरमान और अमाल मलिक अपनी दादी के काफी करीब थे। ये दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी दादी के साथ तस्वीरे साझा करते थे। फिल्म जगत के लोगों ने भी उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनकी दादी को श्रद्धांजलि दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed