{"_id":"5d56bbcc8ebc3e89b33fb900","slug":"murder-actress-mallika-sherawat-speak-on-bold-and-kissing-scene-in-movies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में किसिंग सीन को लेकर मल्लिका शेरावत का बड़ा बयान, बोलीं- 'मर्डर में तो...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में किसिंग सीन को लेकर मल्लिका शेरावत का बड़ा बयान, बोलीं- 'मर्डर में तो...'
Fri, 16 Aug 2019 08:25 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 16 Aug 2019 08:25 PM IST
विज्ञापन
Mallika Sherawat
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मर्डर', 'हिस्स' और 'डर्टी पॉलिटिक्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड फिल्मों में न्यूड और किसिंग सीन को लेकर बड़ी बात बोली है। मल्लिका लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में बोल्ड सीन और आइटम नंबर करने की वजह से सुर्खियों में रह चुकी हैं।
Mallika Sherawat
- फोटो : Social Media
अंग्रेजी वेबसाइट टाम्स नाउ की खबर के अनुसार मल्लिका शेरावत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में अपने फिल्मी सफर और फिल्मों में किए बोल्ड सीन को लेकर ढेर सारी बाते कीं। इस दौरान उनसे पूछा गया कि फिल्मों में दिख रहे न्यूड और किसिंग सीन को लेकर वह क्या राय रखती हैं ? इस बात का मल्लिका शेरावत ने बेहद अलग अंदाज में जवाब दिया।
मल्लिका शेरावत
- फोटो : file photo
उन्होंने कहा- 'फिल्म इंडस्ट्री मेरे लिए हमेशा से अच्छी रही है। उदाहरण के लिए मेरे फिल्म मर्डर को ले लीजिए जो अपने समय से आगे थी। किस करना तब बहुत बड़ी बात थी, लेकिन अब ये बहुत सामान्य हो गया है। आज कई अभिनेत्रियां अपनी कार्यक्षमता से परे जाकर स्क्रीन पर सबके सामने न्यूड और किसिंग सीन देने लगी हैं।'
पढ़ें: मल्लिका शेरावत ने की #Metoo कैंपेन की तारीफ, शेयर किए अपने बुरे अनुभव
पढ़ें: मल्लिका शेरावत ने की #Metoo कैंपेन की तारीफ, शेयर किए अपने बुरे अनुभव
विज्ञापन
विज्ञापन
Mallika Sherawat
- फोटो : file photo
मल्लिका शेरावत ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि लोग भी ऐसे सीन के साथ सहज है और कोई धारणा भी नहीं बनाता है। गौरतलब है कि मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा कई विदेशी फिल्में भी की हैं। ऐसे में उन्होंने काम के प्रति बदलाव को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए कहा है कि रह रह के मुझे ऐसा लगता था कि हम कुएं के मेंढक हो जाते हैं।
विज्ञापन
mallika sherawat
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि मल्लिका शेरावत ने बीते दिनों खुलासा किया था कि उन्हें बहुत सी फिल्मों में इसलिए रोल गंवाने पड़ गए क्योंकि उन्होंने फिल्म के हीरो को डेट नहीं किया। उन्होंने कहा- इंडस्ट्री में ज्यादातर एक्टर और फिल्ममेकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ काम करना चाहते हैं। इस वजह से मुझे कई फिल्मों से निकाल दिया गया था।