फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धार्मिक चिन्ह को लेकर यूजर्स ने माधवन को किया ट्रोल, अब अभिनेता ने दिया करारा जवाब

Fri, 16 Aug 2019 08:24 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 16 Aug 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
R Madhavan lashes out on trollers who trolled him for family picture
R Madhavan family picture - फोटो : instagram

बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों में आर माधवन (R Madhavan) का काफी नाम है। आर माधवन ने दोनों ही इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। फिल्मों के अलावा आर माधवन सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट की वजह से भी चर्चा में बने रहते हैं। आर माधवन ने स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में आर माधवन अपने परिवार के साथ नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को पोस्ट करने के बाद उन्हें ट्रोल किया गया। अब अभिनेता ने ट्विटर पर पोस्ट लिखकर यूजर्स को करारा जवाब दिया है। 

R Madhavan lashes out on trollers who trolled him for family picture
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, आर माधवन ने परिवार के साथ की तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की  थी। इस तस्वीर में माधवन के अलावा उनके पिता और बेटा भी नजर आ रहा है। तस्वीर में पीछे की ओर मंदिर में क्रिश्चियन धर्म का प्रतीक नजर आ रहा है। इस प्रतीक को लेकर माधवन को ट्रोल किया जाने लगा। मामला बढ़ता देख अब माधवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख यूजर्स को जवाब दिया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Wish you all a very happy INDEPENDENCE DAY, RAKSHA BANDHAN AND AVANI AVITTAM. Prayers for peace and prosperity for ALL in this world continues.

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy) on

R Madhavan lashes out on trollers who trolled him for family picture
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

आर माधवन ने ट्वीट किया- 'मैं वास्तव में आप लोगों की पसंद की चिंता नहीं करता। मैं उम्मीद करता हूं कि तुम जल्दी ठीक हो जाओ। हैरानी की बात है कि आप इतने बीमार हैं कि आपने गोल्डन टेम्पल की फोटो नहीं देखी और नहीं पूछा कि क्या मैं सिख धर्म में परिवर्तित हो गया हूं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
R Madhavan lashes out on trollers who trolled him for family picture
R. Madhavan - फोटो : social media

माधवन ने आगे लिखा- 'मुझे दरगाहों से भी आशीर्वाद मिला है और दुनिया भर के सभी धार्मिक स्थानों से आशीर्वाद मिला है। मेरे घर में सभी धर्मों को सम्मान किया जाता है। मुझे बचपन में गर्व के साथ अपनी पहचान बनाए रखने के लिए सिखाया गया है, लेकिन उसी के साथ हर विश्वास और धर्म का सम्मान करें यह भी सिखाया गया। मैं प्रत्येक धर्म को अपना मानता हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरा बेटा भी उसका अनुसरण करेगा।' 

यह भी पढ़ें:- 49 साल के माधवन को 18 साल की फैन ने शादी के लिए किया प्रपोज, एक्टर ने दिया ये जवाब

विज्ञापन
R Madhavan lashes out on trollers who trolled him for family picture
R Madhavan

माधवन के इस जवाब के बाद कुछ यूजर्स उनके समर्थन में उतर आए हैं। हर कोई उनके इस पोस्ट की सराहना कर रहा है। आर माधवन आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म में माधवन ने वैज्ञानिक का रोल निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed