फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shriya Saran: श्रिया सरन ने फिल्मों की थिएटर रिलीज पर दिया जोर, एक्ट्रेस को मिलने वाले रोल पर कही यह बात

Tue, 16 May 2023 04:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 16 May 2023 04:17 PM IST
विज्ञापन
Music School film Actress Shriya Saran opens up on lead roles for actresses over 35 in industry
Shriya Saran - फोटो : सोशल मीडिया

श्रिया सरन को फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से अधिक हो गए हैं। अपने इतने लंबे करियर में उन्होंने विभिन्न भाषाओं की फिल्मों में कई अहम रोल अदा किए हैं और यह सिलसिला जारी है। श्रिया इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'म्यूजिक स्कूल' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 12 मई को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। श्रिया का मानना है कि अब सिनेमा में अभिनेत्रियों के लिए भी काफी चीजें बदल गई हैं। 35 पार के बाद भी एक्ट्रेस को अच्छे और लीड रोल मिल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों की थिएटर रिलीज पर भी बात की।

Music School film Actress Shriya Saran opens up on lead roles for actresses over 35 in industry
Shriya Saran - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक बाचतीत के दौरान श्रिया ने कहा कि फिल्मों का थिएटर में रिलीज होना जरूरी है। छोटी फिल्मों के भी थिएटर में रिलीज होने के बारे में बात करते हुए श्रिया ने कहा, 'एक वक्त था जब कहा जाता था कि बड़ी फिल्में ही थिएटर में बेहतर करेंगी। लेकिन, 'दृश्यम 2' के बाद मुझे लगता है कि थिएटर में आप जो अनुभव करते हैं वह मायने रखता है। आप उन लोगों के साथ फिल्में देखते हैं, जिन्हें आप जानते तक नहीं। फिर भी आप साथ में ताली बजाते हैं, हंसते हैं और उस वक्त एक परिवार बन जाते हैं। ऐसा थिएटर में फिल्म देखने के कारण होता है।' 

Music School film Actress Shriya Saran opens up on lead roles for actresses over 35 in industry
श्रिया सरन - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस का कहना है कि किसी फिल्म का जॉनर और स्केल से यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि यह सफल होगी। उन्होंने कहा, 'अगर स्टोरी अच्छी है और अच्छी फिल्म है तो यह बेहतर प्रदर्शन करेगी। पिछले कुछ महीनों में यह साबित हुआ है।'
Guneet Monga: 'सबको ट्रॉफी के साथ फोटो चाहिए, मेरे साथ नहीं', ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Music School film Actress Shriya Saran opens up on lead roles for actresses over 35 in industry
Shriya Saran - फोटो : सोशल मीडिया

श्रिया सरन इस वक्त उम्र के जिस पड़ाव पर हैं, इंडस्ट्री में उस पड़ाव पर एक्ट्रेस को लीड रोल मुश्किल ही नसीब होते हैं। मगर, श्रिया लगातार मजबूत रोल अदा करती दिख रही हैं। श्रिया इसका श्रेय महिलाओं के लिए लिखी जा रहीं अच्छी भूमिकाओं को देती हैं। उनका कहना है, 'ऐसा दर्शकों और राइटर्स की वजह से संभव हो रहा है। तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में राइटर्स स्टार्स भी हैं। अब आपको कहानी बताए जाने से पहले यह भी बताया जाता है कि यह किसने लिखी है।'
Aishwarya Rajesh: 'फरहाना' विवाद के बीच ऐश्वर्या राजेश को मिली पुलिस सुरक्षा, घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात

विज्ञापन
Music School film Actress Shriya Saran opens up on lead roles for actresses over 35 in industry
Shriya Saran - फोटो : सोशल मीडिया

श्रिया का कहना है कि 'राइटिंग में बदलाव का असर पर्दे पर किरदारों के बदलाव में भी दिखता है। 'हीरोइन' की अवधारणा भी बदली है। सिनेमा सिर्फ एक लड़की का एक लड़के के प्यार में पड़ना नहीं है। इसके बाद में क्या होता है, यह भी मायने रखता है। अच्छी बात यह है कि अब हर उम्र की महिलाओं के लिए कहानियां लिखी जा रही हैं।'
Serial Killers On Screen: सीरियल किलर पर बनी इन 10 कहानियों को अकेले न देखें, मासूमों की हत्याओं के गुनहगार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed