फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Serial Killers On Screen: सीरियल किलर पर बनी इन 10 कहानियों को अकेले न देखें, मासूमों की हत्याओं के गुनहगार

Tue, 16 May 2023 04:07 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Tue, 16 May 2023 04:07 PM IST
विज्ञापन
Serial Killers On Screen Sector 36 the stoneman murders Raman raghav main aur Charles posham pa auto shankar
ऑटो शंकर, रमन राघव 2.0 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'दहाड़' को लेकर चर्चा में हैं। अमेजन प्राइम विडियो पर रिलीज हुई यह सीरीज सीरियल किलर मोहन कुमार पर आधारित है। मोहन कुमार को साइनाइड मोहन के नाम से जाना जाता है जो अविवाहित लड़कियों को शादी का झांसा देकर बहकाता था और बाद में उनकी हत्या कर देता था। साल 2005 से 2009 के दौरान उसने 20 महिलाओं की हत्या की। वह कर्नाटक के एक प्राथमिक विद्यालय में टीचर था। आइए जानते हैं ऐसे और कौन से सीरियल किलर हैं, जिन पर फिल्में या सीरीज बन चुकी हैं।

Serial Killers On Screen Sector 36 the stoneman murders Raman raghav main aur Charles posham pa auto shankar
मैं और चार्ल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्ममैं और चार्ल्स (2005)

अभिनेता रणदीप हुड्डा की फिल्म 'मैं और चार्ल्स' सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज के जीवन पर आधारित फिल्म है। चार्ल्स शोभराज को 'बिकिनी किलर' के नाम से जाना जाता था। उसने साल 1975 से 1976 तक उसने दक्षिण पूर्व एशिया के विभिन्न स्थानों में लगभग 12 लोगों की हत्या की। इनमें से चार्ल्स शोभराज ने दो ऐसी महिलाओं की हत्या की, जिनके शव फ्लोरल बिकनी में पाए गए। इसी से शोभराज को 'बिकिनी किलर' नाम मिला। प्रवाल रमन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ 30 अक्टूबर 2015 को रिलीज हुई थी।

Aishwarya Rajesh: 'फरहाना' विवाद के बीच ऐश्वर्या राजेश को मिली पुलिस सुरक्षा, घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात

Serial Killers On Screen Sector 36 the stoneman murders Raman raghav main aur Charles posham pa auto shankar
द स्टोनमैन मर्डर्स - फोटो : Social media

फिल्म: द स्टोनमैन मर्डर्स (2009)

फिल्म 'द स्टोनमैन मर्डर्स' सीरियल किलर स्टोनमैन पर आधारित है। स्टोनमैन किलर की पहचान अभी तक रहस्यमय बनी हुई है। यह भारतीय इतिहास की सबसे कुख्यात अनसुलझी हत्याओं में से एक है। साल 1989 के दौरान मुंबई में फुटपाथ पर सोने वाले नौ लोगों को  नींद में पत्थर के कुचलकर हत्या कर दी। निर्देशक मनीष गुप्ता ने इसी विषय पर आधारित फिल्म 'द स्टोनमैन मर्डर्स' का निर्माण किया था। यह फिल्म 13 फरवरी 2009 को रिलीज हुई थी। फिल्म में के के मेनन, अरबाज खान, विक्रम गोखले, रुखसार रहमान की मुख्य भूमिकाएं थी।

Lyca Productions: करण जौहर से डील टूटने के बाद से निशाने पर लाइका, रुपहले पर्दे के पीछे की ये है पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Serial Killers On Screen Sector 36 the stoneman murders Raman raghav main aur Charles posham pa auto shankar
रमन राघव 2.0 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म: रमन राघव 2.0 (2016)

सीरियल किलर रमन राघव ने 1960 के दशक में मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को आतंकित करके रखा था।  गिरफ्तारी के समय उसकr सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी के बारे में पता चला था। लेकिन विशेषज्ञों द्वारा भी यह केवल एक अनुमान था, क्योंकि रमन की मानसिक स्थिरता और उसका कबूलनामा अत्यधिक संदिग्ध था। 1995 में किडनी फेल होने से उसकी मृत्यु हो गई। इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया जिसमें रमन राघव की भूमिका नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाई थी। यह फिल्म 24 जून 2016 को प्रदर्शित हुई।

Ponniyin Selvan Makers: 'पोन्नियिन सेलवन' की निर्माता कंपनी पर ईडी का एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

विज्ञापन
Serial Killers On Screen Sector 36 the stoneman murders Raman raghav main aur Charles posham pa auto shankar
ऑटो शंकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज: ऑटो शंकर (2019)

तमिल भाषा में बनी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'ऑटो शंकर' तमिलनाडु के रहने वाले एक सीरियल किलर गौरीशंकर की कुकृत्यों पर आधारित है। गौरीशंकर ने एक दर्जन से अधिक लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाकर मार डाला। अपनी गिरफ्तारी के बाद वह चेन्नई केंद्रीय कारागार से भागने में सफल रहा, लेकिन बाद में उसे राउरकेला ओडिशा में पकड़ लिया गया। शंकर को 1995 में सलेम जेल में फांसी दे दी गई थी। रंगा याली के निर्देशन में बनी 10 एपिसोड के इस सीरीज में अप्पनी सरथ, वसुधा, सरन्या रवि, अर्जुन चिदंबरम और राजेश देव की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह सीरीज जी5 पर  23 अप्रैल 2019 को रिलीज हुई थी।

Parineeti-Priyanka Chopra: परिणीति की शादी में यह काम संभालेंगी प्रियंका! खुद परी ने किया इशारा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed