फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aishwarya Rajesh: 'फरहाना' विवाद के बीच ऐश्वर्या राजेश को मिली पुलिस सुरक्षा, घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात

Tue, 16 May 2023 03:35 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 16 May 2023 03:35 PM IST
विज्ञापन
Farhana Movie Row police deployed outside Tamil Actress Aishwarya Rajesh House Know all about Controversy
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश, फिल्म 'फरहाना' - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल फिल्म 'फरहाना' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म में ऐश्वर्या राजेश ने एक मुस्लिम महिला 'फरहाना' का किरदार निभाया है। मुस्लिम संगठन इस फिल्म के विरोध में उतर आए हैं और इस कारण एक्ट्रेस की सुरक्षा चिंता का विषय बन गई है। पुलिस ने विवाद बढ़ता देख ऐश्वर्या की सुरक्षा बढ़ा दी है। सोमवार को उनके घर के बाहर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। 12 मई रिलीज हुई नेल्सन वेंकटेशन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'फरहाना' पर ट्रेलर रिलीज के बाद से ही विवादों का साया है।

Farhana Movie Row police deployed outside Tamil Actress Aishwarya Rajesh House Know all about Controversy
फिल्म 'फरहाना' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि यह फिल्म मुस्लिम समुदाय को लेकर नकारात्मक है। इंडियन नेशनल लीग (आईएनएल) समेत कुछ मुस्लिम समूहों ने इस फिल्म को 'इस्लामिक विरोधी' भी कहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म को बहुत अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला है। महज 7 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 34 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया था। जबकि इसके बाद से ही इसकी कमाई लगातार घटती चली गई।

Farhana Movie Row police deployed outside Tamil Actress Aishwarya Rajesh House Know all about Controversy
फिल्म 'फरहाना' - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ इस तरह है फिल्म की कहानी
नेल्सन वेंकटेशन की फिल्म 'फरहाना' एक मुस्लिम लड़की की कहानी है, जो एक फोन सेक्स चैट सर्विस कंपनी में काम करती है। शुरुआत में वह इस काम को लेकर थोड़ी असहज होती है, लेकिन धीरे-धीरे उसे एक कॉलर से लगाव हो जाता है। फिल्म की मुख्य किरदार फरहाना और इस कॉलर के बीच एक भावनात्मक रिश्ता बन जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farhana Movie Row police deployed outside Tamil Actress Aishwarya Rajesh House Know all about Controversy
ऐश्वर्या राजेश - फोटो : सोशल मीडिया

'द केरल स्टोरी' जैसे विवाद के डर से पुलिस ने 'फरहाना' में मुख्य भूमिका निभा रही तमिल अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश की सुरक्षा बढ़ा दी है। हाल ही  मीडिया को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या राजेश ने कहा था, 'इस फिल्म को करने के पीछे धर्म कभी भी कोई विषय नहीं था। मैं इस किरदार को जरूर निभाती, फिर चाहे वह हिंदू या ईसाई ही क्यों न हो। धर्म का एंगल मेरे लिए कोई बाधा नहीं रही है।'

यह भी पढ़ें:'सबको ट्रॉफी के साथ फोटो चाहिए, मेरे साथ नहीं', ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा ने किया खुलासा

विज्ञापन
Farhana Movie Row police deployed outside Tamil Actress Aishwarya Rajesh House Know all about Controversy
ऐश्वर्या राजेश - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के निर्माताओं ने जारी किया बयान

बढ़ते विवाद के बीच फिल्म के निर्माताओं ने भी हाल ही एक बयान जारी किया था। इसमें कहा गया कि 'फरहाना' किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है। मेकर्स ने कहा, 'हमारी फिल्मों ने धार्मिक सद्भावना, सामाजिक एकता और प्रेम के बारे में बात की है। यह किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है।'

यह भी पढ़ें: करण जौहर से डील टूटने के बाद से निशाने पर लाइका, रुपहले पर्दे के पीछे की ये है पूरी कहानी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed