फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lyca Productions: करण जौहर से डील टूटने के बाद से निशाने पर लाइका, रुपहले पर्दे के पीछे की ये है पूरी कहानी

Tue, 16 May 2023 02:47 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Tue, 16 May 2023 02:47 PM IST
सार


 

विज्ञापन
raid on allirajah subaskaran company lyca productions after deal cancelled with karan johar know details
करण जौहर और सुभाषकरण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्रीलंका के मूल निवासी और अब ब्रिटेन में जा कर बस गए अरबपति कारोबारी अलीराजा सुभाषकरण की हिंदुस्तानी फिल्म कंपनी लाइका प्रोडक्शंस पर प्रवर्तन निदेशालय के मंगलवार को पड़े छापे बीते दो साल में इस कंपनी के बारे में जुटाई गई खुफिया जानकारियों का परिणाम हैं। लाइका प्रोडक्शंस ने बीते साल 2 मार्च को अपनी कंपनी के मालिक के जन्मदिन पर हिंदी सिनेमा की 10 मशहूर हस्तियों के साथ 10 हिंदी फिल्में बनाने का एलान किया था। इसके समानांतर, लाइका प्रोडक्शंस ने स्टार स्टूडियोज के साथ करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस का करार टूटने के बाद इस कंपनी में भी निवेश करने की कोशिशें की थीं। ये डील टूटने के बाद से ही लाइका प्रोडक्शंस प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर रही है। 

raid on allirajah subaskaran company lyca productions after deal cancelled with karan johar know details
फोटो सौजन्य : गार्जियन व कोलंबो टेलीग्राफ

विदेश में भी हवाला के आरोप
श्रीलंका प्रीमियर लीग की क्रिकेट टीम जाफना किंग्स और तमिलनाडु प्रीमियर क्रिकेट लीग में कोयंबटूर की टीम लाइका कोवई किंग्स की मालिक लाइका कंपनी का मूल कारोबार यूरोप में फैला हुआ है। लाइका मोबाइल्स वहां की बड़ी दूरसंचार कंपनी मानी जाती है लेकिन कंपनी की आर्थिक गतिविधियों को लेकर वहां भी काफी छानबीन चलती रही है। कंपनी पर हवाला कारोबार के जरिये पैसों के लेन देने के आरोप वहां भी लगते रहते हैं और अब इन्हीं आरोपों के चलते कंपनी के दफ्तरों पर मंगलवार को देश के अलग अलग ठिकानों पर छापे पड़े।

raid on allirajah subaskaran company lyca productions after deal cancelled with karan johar know details
2.0 फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रजनीकांत बने सबसे बड़ा चेहरा
अलीराजा सुभाषकरण ने सिनेमा में अपनी एंट्री के लिए सबसे पहले तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत का सहारा लिया। उनकी फिल्म ‘2.0’ अपने समय की सबसे महंगी फिल्म रही है। इसके पहले लाइका अलग अलग सितारों के साथ दक्षिण में नौ फिल्में बना चुकी थी लेकिन लाइका कंपनी का नाम देश के दूसरे राज्यों के लोगों ने पहले पहल पांच साल पहले फिल्म ‘2.0’ के समय ही सुना, जब हिंदी सिनेमा के चमकते सितारे अक्षय कुमार ने इस फिल्म में खलनायक की भूमिका स्वीकार की।

विज्ञापन
विज्ञापन
raid on allirajah subaskaran company lyca productions after deal cancelled with karan johar know details
राम सेतु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

10 हिंदी फिल्मों का एलान
हिंदी सिनेमा में अलीराजा सुभाषकरण की एंट्री का एलान 2 मार्च 2021 को उनके जन्मदिन पर बहुत ही धमाकेदार तरीके से किया गया। लाइका प्रोडक्शंस और निर्माता महावीर जैन ने उस दिन हिंदी सिनेमा के 10 दिग्गज लोगों के साथ फिल्में बनाने का एलान किया। इन 10 लोगों में आनंद एल राय, अक्षय कुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी व नितेश तिवारी, दिनेश विजन, करण जौहर, मणि रत्नम, राजकुमार हिरानी, संजय लीला भंसाली, शंकर और सूरज बड़जात्या शामिल थे। सूरज बड़जात्या की पिछली फिल्म ‘ऊंचाई’ के महावीर सह निर्माता रहे। अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ में लाइका का पैसा लगा। मणि रत्नम की ‘पोन्नियन सेल्वन’ सीरीज की दोनों फिल्मों की निर्माता भी लाइका प्रोडक्शंस ही है।
 

विज्ञापन
raid on allirajah subaskaran company lyca productions after deal cancelled with karan johar know details
तख्त, करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जब तख्त को लेकर टूटी डील 
करण जौहर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की मेकिंग के दौरान जब विदेशी फिल्म कंपनी स्टार स्टूडियो को डिज्नी ने खरीदा और कंपनी की आंतरिक आर्थिक पड़ताल के दौरान हिंदी फिल्म निर्माताओं के साथ हुए करारों में तमाम खामियां पाई गईं तो कंपनी ने अपने तमाम अधिकारियों को चलता कर दिया। इसी का नतीजा रहा कि डिज्नी ने करण जौहर की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘तख्त’ में पैसा लगाने से इंकार कर दिया। चर्चा रही कि फिल्म ‘तख्त’ में पैसा लगाने की दिलचस्पी लाइका प्रोडक्शंस ने उन दिनों दिखाई थी लेकिन करण जौहर को जब लाइका के विदेशी कारोबार पर उठी उंगलियों के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने ये बातचीत बंद करके स्टूडियो 18 के साथ हाथ मिला लिया। हां, निर्माता बोनी कपूर को इसी दौरान अपनी बेटी जान्हवी कपूर की फिल्म ‘गुडलक जेरी’ के लिए पैसों की जरूरत हुई तो लाइका प्रोडक्शंस ने ही उनकी आर्थिक मदद की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed