फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parineeti-Priyanka Chopra: परिणीति की शादी में यह काम संभालेंगी प्रियंका! खुद परी ने किया इशारा

Tue, 16 May 2023 01:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 16 May 2023 01:32 PM IST
विज्ञापन
Raghav Chadha Parineeti Chopra Wedding: Pari has a big task for her Mimi didi Priyanka Chopra
परी-राघव-प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हो चुकी है। 13 मई को एक भव्य समारोह में दोनों ने एक-दूजे को अंगूठियां पहनाईं। इस कार्यक्रम में परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी शिरकत की। अब चोपड़ा परिवार में परी की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। अक्सर पैपराजी जब परी से यह सवाल पूछते हैं कि 'शादी कब है?' तो परी इसे टालती नजर आती हैं। मगर, हाल ही में उन्होंने इशारों-इशारों में यह साफ कर दिया है कि शादी की तारीख भी नजदीक है।

Raghav Chadha Parineeti Chopra Wedding: Pari has a big task for her Mimi didi Priyanka Chopra
परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति चोपड़ा की सगाई के बाद प्रियंका चोपड़ा ने कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थीं। इसके साथ उन्होंने राघव और परी को बधाई देते हुए लिखा था कि अब उन्हें दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। प्रियंका के उस पोस्ट पर अब परिणीति चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को एक जिम्मेदारी भी सौंप दी है।

Raghav Chadha Parineeti Chopra Wedding: Pari has a big task for her Mimi didi Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा - फोटो : Instagram

परिणीति चोपड़ा ने कमेंट किया है, 'मिमी दीदी, ब्राइड्समेड ड्यूटीज कमिंग अप।' बता दें कि वर्ष 2018 में प्रिंयका चोपड़ा की शादी में परिणीति ने प्रियंका का खूब ध्यान रखा। शादी में वह हर पल अपनी बहन के साथ रहीं और हर छोटी बात का ध्यान रखा। अब जब खुद परी की शादी नजदीक आ रही है तो लग रहा है कि वह यह जिम्मेदारी प्रियंका चोपड़ा को सौंपने वाली हैं।

Vicky Kaushal: किसी और के लिए कटरीना को तलाक देंगे विक्की? पत्रकार के सवाल पर फूटा नेटिजन्स का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Raghav Chadha Parineeti Chopra Wedding: Pari has a big task for her Mimi didi Priyanka Chopra
प्रियंका चतुर्वेदी, राघव, परिणीति, आदित्य ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि परिणीती चोपड़ा पहली बार खुलकर अपनी शादी पर बोली हैं। भले ही अभी उन्होंने शादी की डेट या अन्य तैयारियों पर बात नहीं की लेकिन उन्होंने यह संकेत दे दिया है कि सगाई के बाद अब जल्द ही शहनाई भी बजने वाली है।
Actress: 40 की उम्र पार करने के बाद मां बनीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, बिना किसी कॉम्प्लिकेशन के बच्चे को दिया जन्म

विज्ञापन
Raghav Chadha Parineeti Chopra Wedding: Pari has a big task for her Mimi didi Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि परी-राघव की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई। प्रियंका इस समारोह में हाई प्रोफाइल गेस्ट के रूप में शरीक हुईं। प्रियंका चोपड़ा अपनी कजिन परिणीति के काफी क्लोज हैं। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।
Vicky Kaushal-Abhishek: सफल शादीशुदा जिंदगी के लिए अभिषेक बच्चन ने विक्की को दी थी सलाह, बताई थी यह तरकीब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed