नेहा धूपिया आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं और अपने पति अंगद बेदी और बच्चों के साथ बेहद प्यारी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने शादी से पहले अपने गर्भवती होने के बारे में बात की और इस बारे में भी खुलासा किया कि उनके प्रेग्नेंट होने की बात जानने के बाद उनके घरवालों की क्या प्रतिक्रिया थी।
Neha Dhupia: शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं नेहा धूपिया, सच्चाई जानकर घरवालों ने दे डाली थी यह चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से शादी करने से पहले प्रेग्नेंट होने के बारे में बात करते हुए कहा कि हमने बिना किसी पैमाने के शादी की थी। मैं शादी करने से पहले ही प्रेग्नेंट थी, इसलिए जब हमने जाकर अपने माता-पिता को खबर दी तो उन्होंने कहा बहुत अच्छा है, लेकिन आपके पास शादी करने के लिए सिर्फ 72 घंटे हैं। बस फिर क्या था, हमने कहा चलो चलते हैं और शादी कर ली।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने अब तक नहीं देखी 'आरआरआर'! देसी गर्ल के इस खुलासे ने सबको किया हैरान
इसके साथ ही नेहा ने कहा कि मेरी पसंद किसी को चोट नहीं पहुंचा रही है, इसलिए आप जो चाहते हैं, उसे करने में कोई बुराई नहीं है और देखें कि यह हमें कहां मिला है। नेहा और अंगद ने 10 मई को अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मनाई। इस खास दिन को कपल ने अपने बच्चों के साथ मालदीव में सेलिब्रेट किया था।
Vicky Kaushal: '10x10 के छोटे से कमरे में रहते थे...', अपने पुराने दिनों को याद करके भावुक हुए विक्की कौशल
इससे पहले इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने अपनी मां मनपिंदर उर्फ बबली धूपिया का पति अंगद बेदी के प्रति लगाव के बारे में बताया था। नेहा ने कहा था कि उनकी मां पहले से ही खुश थीं, जब उन्होंने पहली बार उन्हें अंगद से शादी करने के बारे में बताया था। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि कैसे उनकी मां ने उन्हें लगातार अंगद के साथ रहने के लिए कहा, जबकि वह दूसरे रिलेशनशिप में थीं।
Vicky Kaushal: विक्की के लिए आसान नहीं था चॉल से बॉलीवुड तक का सफर, जानें इंजीनियर से कैसे बने अभिनेता
बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई 2018 को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में गुपचुप तरीके से शादी की थी। इस कपल की शादी की खबर फिल्म इंडस्ट्री में किसी को नहीं थी। शादी के कुछ घंटों बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर सभी को हैरान कर दिया था।
Vicky Kaushal: किसी और के लिए कटरीना को तलाक देंगे विक्की? पत्रकार के सवाल पर फूटा नेटिजन्स का गुस्सा