फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Real Name: हिंदू नाम रखकर इन मुस्लिम सितारों ने चखा सक्सेस का स्वाद, पलटी किस्मत और मिला बेशुमार प्यार

Wed, 16 Aug 2023 01:07 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 16 Aug 2023 01:07 AM IST
सार

शोहरत की चाह में कुछ मुस्लिम सितारों ने रातोंरात अपना हिंदू नाम रख लिया। इसके बाद उनकी किस्मत पलटी और सफलता ने उनके कदम चूम लिए। 
 

विज्ञापन
Muslim Celebs Who Adopt Hindu Name For Fame from Meena Kumari Madhubana to Jagdeep Johnnie walker
मुस्लिम सितारों का हिंदू नाम - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सिनेमा में आना और अपनी धाक जमाना आसान बात नहीं है। स्टार का टैग पाने से पहले एक एक्टर-एक्ट्रेस को तगड़ा स्ट्रगल करना पड़ता है। वहीं, जो इस स्ट्रगल में हार मान लेता है, वह वापस घर लौट जाता है। हालांकि, जो संघर्ष का डंट कर सामना करता है। साथ ही लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ता है, वह एक दिन सफलता की सीढ़ियां चढ़ता है। शोहरत की चाह हर किसी की होती है। इसके लिए कलाकार हर मुमकिन कदम उठाते हैं। वहीं, इस आर्टिकल में हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने काम पाने और लोगों के दिलों पर राज करने के लिए हिंदू नाम अपनाया। इस तरह ये मुस्लिम सितारे नाम बदलकर सिनेमा और सिने प्रेमियों के दिलों में छा गए। तो आइए इन स्टार्स की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-

Muslim Celebs Who Adopt Hindu Name For Fame from Meena Kumari Madhubana to Jagdeep Johnnie walker
मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया

60 के दशक की बेहद हसीन और दिग्गज एक्ट्रेस मधुबाला अपने काम के जरिए आज भी फैंस के जहन में जिंदा हैं। खैर यह बात बेहद कम लोग जानते हैं कि मधुबाला मुस्लिम थीं। उनका असली नाम मुमताज था। इस तरह उन्होंने नाम बदलकर भारतीय सिनेमा पर राज किया। 

Muslim Celebs Who Adopt Hindu Name For Fame from Meena Kumari Madhubana to Jagdeep Johnnie walker
मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी ने बेहतरीन काम से दर्शकों का दिल जीता। हालांकि, बेहद कम उम्र में ही अदाकारा ने आखिरी सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। समय बदला, वर्षों गुजरे लेकिन मीना कुमारी की खूबसूरती और काम की चर्चा आज भी होती है। वहीं, बेहद कम लोग जानते हैं कि मीना कुमारी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनका असली नाम महजबी बानो था।

Jawan Advance Booking: शाहरुख खान की 'जवान' का धमाल, इस जगह पर शुरू हुई एडवांस बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim Celebs Who Adopt Hindu Name For Fame from Meena Kumari Madhubana to Jagdeep Johnnie walker
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

लिस्ट में बी-टाउन के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का भी नाम शामिल है। दिलीप कुमार की फिल्मों का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोलता था। अपने शानदार काम से पीढ़ियों का दिल जीतने वाले दिलीप कुमार ने 7 जुलाई 2021 को दुनिया को अलविदा कह दिया। बताते चलें कि दिलीप कुमार का असली नाम युसूफ खान था।

Bollywood: एक्ट्रेस के बिना भी इन फिल्मों ने गाड़े कामयाबी के झंडे, लोगों ने खूब किया पसंद

विज्ञापन
Muslim Celebs Who Adopt Hindu Name For Fame from Meena Kumari Madhubana to Jagdeep Johnnie walker
जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया

जावेद जाफरी के पिता और अपने जमाने के मशहूर कॉमेडी एक्टर जगदीप ने हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दीं। वह अपने किरदार से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल होते थे। हालांकि, जावेद जाफरी के पिता का असली नाम जगदीप नहीं बल्कि सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था।

Sunny Deol: इंदौर में सनी देओल की झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़, अभिनेता ने जताया आभार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed