सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Myntra Logo विवाद पर मिलिंद सोमन ने ली चुटकी, M को लेकर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 02 Feb 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
Myntra Logo Case: Actor Milind Soman Has Quirky Take On The Letter M
Milind Soman - फोटो : Instagram

बॉलीवुड फिल्मों और सीरीज़ को लेकर विवाद तो चलता ही रहता है लेकिन इन दिनों ई-कॉमर्स वेबसाइट मिंत्रा अपने लोगो को लेकर विवादों में छाया हुआ है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लोगों की भावनाओं को आहत करने और महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगा, जिसके बाद मिंत्रा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया था। इतना ही नहीं विवाद इतना बढ़ गया कि ई-कॉमर्स वेबसाइट मिंत्रा ने अपना ब्रांड लोगो बदल दिया। मिंत्रा के लोगो पर हुए विवाद में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी और हाल ही में एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Trending Videos
Myntra Logo Case: Actor Milind Soman Has Quirky Take On The Letter M
मिलिंद सोमन - फोटो : Instagram: @milindrunning
मिलिंद सोमन ने मिंत्रा के ब्रांड लोगो विवाद पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'अब लेटर M कभी भी पहले जैसा नहीं रहेगा।' हालांकि, एक्टर ने अपने इस ट्वीट में मिंत्रा का नाम नहीं लिया है। इस विवाद में लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां कुछ लोग मिंत्रा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं, तो वही कुछ लोग मिंत्रा का समर्थन कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Myntra Logo Case: Actor Milind Soman Has Quirky Take On The Letter M
Sapna Bhavnani - फोटो : Instagram

इस मामले में सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट सपना भगनानी ने भी ट्वीट किया और लिखा, 'अपने नए ब्रांड लोगो के लिए पब्लिसिटी का क्या शानदार तरीका है ये मिंत्रा! एडवर्टाइजमेंट गुरू सच में खेल को आगे बढ़ा रहे हैं। पहले तो शानदार तनिष्क विज्ञापन के साथ और अब यह। कुछ कॉन्ट्रोवर्सियल बनाएं और पब्लिक को मार्केटिंग करने दें।'

 
Myntra Logo Case: Actor Milind Soman Has Quirky Take On The Letter M
myntra

बता दें कि मुंबई की एक महिला एक्टिविस्ट की ओर से ये शिकायत की गई थी। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि, 'मिंत्रा का लोगो महिलाओं के लिए आपत्तिजनक है और उनका अपमान भी करता है।'

विज्ञापन
Myntra Logo Case: Actor Milind Soman Has Quirky Take On The Letter M
अनंत नारायण, सीईओ, मिंत्रा

साइबर सेल पुलिस स्टेशन ने इस मामले पर कहा कि, 'हमने शिकायत के बाद मिंत्रा के साथ एक बैठक की है। कंपनी के अधिकारी बैठक में आये और लोगो बदलने के लिये सहमत हुए। उन्होंने इस बारे में एक ई-मेल भेजा है।' बता दें कि साल 2007 में अपनी शुरुआत करने वाले मिंत्रा को साल 2014 में फ्लिपकार्ट ने खरीद लिया था। ऐसे में अब मिंत्रा देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट है, जिसपर रोजाना कई लाखों लोग शॉपिंग करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed