{"_id":"601910398ebc3effeb77d083","slug":"shatrughan-sinha-told-the-hilarious-story-when-shashi-kapoor-ran-after-him-to-beat-him-with-the-belt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब इस वजह से शत्रुघ्न सिन्हा को बेल्ट लेकर मारने दौड़े थे शशि कपूर, नहीं जानते होंगे ये मजेदार किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब इस वजह से शत्रुघ्न सिन्हा को बेल्ट लेकर मारने दौड़े थे शशि कपूर, नहीं जानते होंगे ये मजेदार किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Tue, 02 Feb 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शत्रुघ्न सिन्हा इस समय फिल्मी पर्दे से भले ही दूर हैं लेकिन वो बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक माने जाते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने दम पर तो कई फिल्में हिट कराई ही हैं साथ ही उन्होंने मल्टीस्टारर फिल्मों में भी काम किया। उनकी कई कलाकारों के साथ दोस्ती के किस्से भी काफी मजेदार हैं। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने दिग्गज अभिनेता शशि कपूर के साथ अपने खास किस्से को साझा किया है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता शशि कपूर को याद करते हुए वो मजेदार किस्सा बताया जब शशि उन्हें बेल्ट से मारने दौड़ पड़े थे।
2 of 5
शशि कपूर
शत्रुघन सिन्हा शशि कपूर के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में शत्रुघन सिन्हा ने एक इंटरव्यू में अपने फिल्मी सफर को लेकर ढेर सारी बातें की। साथ ही कई मजेदार किस्से भी साझा किए। शत्रुघन सिन्हा ने बताया है कि एक बार शशि कपूर बेल्ट लेकर उनके पीछे उन्हें मारने के लिए दौड़े थे। हालांकि यह सब मजाक था।
3 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : PTI
शत्रुघ्न ने बताया कि, 'एक बार मैं सेट पर लेट पहुंचा था और शशि बहुत देर से मेरा इंतजार कर रहे थे। ऐसे में वो मेरे पीछे बेल्ट लेकर मारने दौड़ पड़े थे। उस वक्त मैंने उनसे कहा कि फिल्म मेकर्स ने मुझे इसलिए कास्ट किया है क्योंकि मैं समय का पाबंद हूं और मेरे अंदर बहुत प्रतिभा है। इस पर उन्होंने मुझसे कहा कि देखो, इसे ये कहते हुए शर्म तक नहीं आती। ये सारी बातें मजाक में थी'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, 'हां मैं लेट लतीफ था लेकिन मैं जानबूझकर देरी नहीं करता था। मैं बस चाहता था कि सेट पर जाने से पहले मेरा योग पूरा हो जाए। योगा करने में समय लगता था जिसके वजह से मैं सेट पर लेट हो जाता था।कई बार 9 बजे की शिफ्ट में मैं 12 बजे पहुंचता था। हालांकि मेरी याद्दाश्त बहुत तेज है ऐसे में मैं एक बार ही लाइन्स पढ़ता था और एक टेक में ही शॉट दे देता था। मैं अपने समय का वन टेक आर्टिस्ट हुआ करता था। किसी भी प्रोड्यूसर ने मुझे फिल्म के देर होने की शिकायत नहीं की। अगर मैं खराब होता तो क्या वो लोग मुझे दोबारा कास्ट करते?
विज्ञापन
5 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा, शोले फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
शत्रुघ्न सिन्हा ने अमिताभ बच्चन के साथ एक किस्से को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि, 'एक बार मैं अमिताभ के साथ शूटिंग कर रहा था और सेट पर पहुंचने का समय सुबह साढ़े चार बजे का था। मैं एकदम उसी समय वहां पहुंच गया था। वो फिल्म थी 'अंतरजली जत्रा' जिसकी शूटिंग कोलकाता में हो रही थी। मैं समय पर पहुंच गया था और शूटिंग भी समय से खत्म कर दी थी। शत्रु ने ये भी बताया कि उन्हें फिल्म 'शोले', 'दीवार', 'अचानक' और 'सत्ते पे सत्ता' ऑफर हुई थी, लेकिन वो ये फिल्में नहीं कर पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।