सब्सक्राइब करें

मां दुर्गा का दूसरा स्वरूप हैं 'वामिका', हिंदू धर्म में बेहद खास है विराट अनुष्का की बेटी के नाम का अर्थ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 02 Feb 2021 01:43 PM IST
विज्ञापन
What is the meaning of Vamika, the name of Virat Anushka Daughter
अपने बच्चे के साथ पहली बार विराट-अनुष्का - फोटो : ट्विटर @AnushkaSharma

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के घर कुछ दिन पहले ही बिटिया ने जन्म लिया है। विराट और अनुष्का के साथ ही इन दोनों के चाहने वाले भी बेहद खुश हैं। फैंस को इंतजार था इनकी बिटिया के नामकरण का। सभी जानना चाहते थे कि विराट और अनुष्का अपनी प्यारी सी परी का नाम क्या रखने वाले हैं। इसका खुलासा भी आज ही के दिन कर दिया गया है।

Trending Videos
What is the meaning of Vamika, the name of Virat Anushka Daughter
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने आज अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। इन दोनों ने अपनी बेटी का नाम 'वामिका' रखा है। जैसे ही इनकी बेटी का नाम सामने आया तभी से ये नाम ट्रेंड करने लगा। नाम जानने के बाद अब इसके मतलब और महत्व की खोजबीन की जा रही है। तो हम आपको बताते हैं कि 'वामिका' का क्या मतलब होता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
What is the meaning of Vamika, the name of Virat Anushka Daughter
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : @imVkohli

सबसे पहले तो खास बात ये है कि इस नाम में विराट और अनुष्का दोनों का ही अंश है। इसके अलावा 'वामिका' का मतलब है मां दुर्गा। मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप को ही वामिका कहा जाता है। वामिका का महत्व भी खास है। दरअसल वामिका यानी भगवान शिव की जीवनसंगिनी। कहा जाता है कि जो भगवान शिव के बाईं ओर खड़ी होती हैं वो वामिका हैं। हिंदू धर्म में बाईं ओर जीवनसंगिनी खड़ी होती हैं।

What is the meaning of Vamika, the name of Virat Anushka Daughter
अनुष्का और विराट - फोटो : इंस्टाग्राम

विराट और अनुष्का ने बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए नाम की घोषणा की है। हालांकि इस तस्वीर में इनकी बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'हम एक साथ प्यार और कृतज्ञता के साथ रहे थे लेकिन इस छोटी सी, वामिका ने इसे बिल्कुल नए स्तर पर ला दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, आनंद- ये सभी वो इमोशन है जिन्हें हमने एक साथ पल भर में जिया। आप सभी का प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विज्ञापन
What is the meaning of Vamika, the name of Virat Anushka Daughter
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : फाइल

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को बेटी वामिका को जन्म दिया है। विराट और अनुष्का ने जब से गुड न्यूज शेयर की थी तभी से ये दोनों काफी सुर्खियों में रहे। ये दोनों जहां भी जाया करते थे इनके पीछे- पीछे फोटोग्राफर्स भी नजर आते थे। वहीं अब फैंस इनकी बेटी का चेहरा देखने के लिए भी बेकरार हैं।

पढ़ें: इस शख्स के कहने पर फिल्मों में आईं थीं शमिता शेट्टी, आज भी है इस बात का अफसोस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed