फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं बॉलीवुड की रहस्यमयी मौतें, जब सितारों के निधन के बाद उनके पार्टनर पर ठहरी शक की सुई

Wed, 17 Feb 2021 12:02 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 17 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mysterious deaths of bollywood Suchant Singh Rajput Sandeep Nahar Divya Bharti Parveen Babi Pratyusha Banerjee
kanchan sharma-sandeep nahar - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म एमएस धोनी में छोटू भईया का किरदान निभाने वाले संदीप नागर ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। उन्होंने मरने से पहले पत्नी कंचन शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि बॉलीवुड में यह पहली बार नहीं है जब किसी एक्टर की मौत के बाद उनकी पत्नी या पति शक के घेरे में आए हैं। बॉलीवुड की ऐसी कई कहानियां हैं जब एक की मौत के बाद अगले पार्टनर पर शक की सुई टिक गई हो और मामले में नए नए मोड़ से सब हैरान रह गए हों। आइए जानते हैं फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे ही मामलों पर-

Mysterious deaths of bollywood Suchant Singh Rajput Sandeep Nahar Divya Bharti Parveen Babi Pratyusha Banerjee
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती
साल 2020 में मुंबई स्थित अपने आवास में सुशांत सिंह राजपूत संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए थे। इसके बाद उनके परिवार ने गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज करवाया था और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। सुशांत की मौत के बाद रिया पूरी तरह शक के घेरे में आ गईं। इस मामले में सामने आए ड्रग्स एंगल के बाद रिया को एक महीने तक जेल की हवा भी खानी पड़ी। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं।
 
Mysterious deaths of bollywood Suchant Singh Rajput Sandeep Nahar Divya Bharti Parveen Babi Pratyusha Banerjee
parveen babi
परवीन बाबी-महेश भट्ट
परवीन बाबी उन दिनों लोगों के दिलों पर राज करती थीं, जब महेश भट्ट उनकी जिंदगी में आए। जब ये दोनों रिलेशनशिप में आए तो परवीन का कबीर बेदी से हाल में ही ब्रेकअप हुआ था, वहीं महेश भट्ट की शादी हो चुकी थी। दोनों के बीच सबकुछ ठीक ही चल रहा था कि इसी बीच परवीन के डिप्रेशन में होने की बात सामने आई। बहुत इलाज के बाद भी उनकी हालत ठीक नहीं हो पाई। इससे परेशान होकर महेश ने उन्हें छोड़ दिया और पत्नी के पास लौट गए। इसके बाद 20 जनवरी 2005 को परवीन की रहस्यमयी हालातों में मौत हो गई थी। अंत समय में वो इतनी अकेली हो गई थीं कि मौत के तीन दिन बाद उनकी लाश सड़ती रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious deaths of bollywood Suchant Singh Rajput Sandeep Nahar Divya Bharti Parveen Babi Pratyusha Banerjee
jiah khan - फोटो : file photo
जिया खान-सूरज पंचोली
जिया खान सुसाइड केस अब तक के अनसुलझे मामलों में से एक है। एक्ट्रेस ने साल 2013 में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। जिया की मां राबिया ने ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर बेटी को उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया था। करीब एक महीने तक जेल में सजा काटने के बाद सूरज जमानत पर रिहा हो गए थे।
 
विज्ञापन
Mysterious deaths of bollywood Suchant Singh Rajput Sandeep Nahar Divya Bharti Parveen Babi Pratyusha Banerjee
rekha - फोटो : social media
रेखा-मुकेश अग्रवाल
रेखा लव लाइफ से लेकर शादीशुदा जिंदगी तक हर बार अपने निजी जीवन को लेकर विवादों में घिरी रहीं। रेखा ने चार मार्च 1990 को मुकेश अग्रवाल से एक मंदिर में शादी की थी, लेकिन यह शादी चल नहीं पाई। अग्रवाल के घरवालों ने भी रेखा को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। शादी के 7 महीने बाद ही दो अक्टूबर को मुकेश ने अपने फार्महाउस के बेडरूम में आत्म हत्या कर ली थी। उन्होंने रेखा के दुपट्टे से लटककर जान दे दी थी। जांच के बाद पता चला कि रेखा से शादी के बाद मुकेश डिप्रेशन से जूझ रहे थे। दोनों के बीच सामंजस्य नहीं बैठ पा रहा था। मुकेश की अचानक मौत के बाद रेखा पर शक की सुई तो घूमी लेकिन उन्होंने इसपर कभी खुलकर बात नहीं की।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed