{"_id":"5b6c16de4f1c1b827d8b76fd","slug":"naagin-3-top-again-and-nazar-gets-a-good-starting-in-barc-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" TRP में एकता कपूर की 'नागिन' ने फिर मारी बाजी, नए सीरियल की 'नजर' से अब बचना होगा मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
TRP में एकता कपूर की 'नागिन' ने फिर मारी बाजी, नए सीरियल की 'नजर' से अब बचना होगा मुश्किल
Thu, 09 Aug 2018 04:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Aug 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एकता कपूर का फेमस सीरियल 'नागिन' जब भी टीवी पर वापसी करता है तो टीआरपी के मामले में सभी सीरियल को पीछे छोड़ देता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस साल के 31 वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है।बीते कई हफ्तों से पहले पायदान पर राज करने वाली नागिन 3 ने इस बार भी धमाल मचाया है।
2 of 5
Naagin 3
बार्क रिपोर्ट के मुताबिक एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 3' लगातार इस हफ्ते भी नंबर एक पर डटा रहा। जिससे यह साफ हो गया है कि नागिन का बदला इस बार भी दर्शकों को खूब रास आ रहा है। वहीं एक बार फिर दूसरे नंबर पर है 'कुंडली भाग्य' सीरियल। ये सीरियल काफी लंबे समय से दूसरे स्थान पर बना हुआ है। पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी कुंडली भाग्य ने फिर से इस नम्बर को अपने नाम कर लिया है।
3 of 5
कुंडली भाग्य
कुंडली भाग्य की तरह ही कुमकुम भाग्य भी इस बार तीसरे नंबर पर बना हुआ है। सृति झा और शब्बीर आहलूवालिया का यह शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। चौथे नंबर पर है रियलिटी शो 'डांस दीवाने'। यह शो कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ है देखते ही देखते इसने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली जिसका असर सीधा टीआरपी पर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है
पांचवे नंबर पर है ये रिश्ता क्या कहलाता है। वहीं इश्क सुभान अल्लाह छठें स्थान पर आ चुका है। सातवें नंबर पर है कुल्फी कुमार बाजेवाला, आठवें स्थान पर जगह बनाई है फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने। आखिरी पायदान पर है शक्ति- अस्तित्व के अहसास की। इस बार टीआरपी लिस्ट में एक नए सीरियल ने धमाकेदार एंट्री मारी है।
विज्ञापन
5 of 5
Nazar
ये सीरियल है एकता कपूर का नया से नजर। यह शो TRP की लिस्ट में 17वें नंबर पर है। इस शो में मोनालिसा एक सेक्सी डायन के रोल में नजर आ रही हैं। 'नजर' में मोनालिसा के डायन वाले लुक की लोग काफी तारीफ भी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।