फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थर्ड स्टेज कैंसर को मात दे चुकीं हैं नफीसा अली, आर्मी अफसर से रचाई थी शादी

Sat, 18 Jan 2020 04:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 18 Jan 2020 04:20 AM IST
विज्ञापन
Nafisa Ali birthday special her love story
Nafisa Ali - फोटो : Social Media

पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री नफीसा अली का फिल्मी करियर भले ही छोटा रहा हो लेकिन उनकी पहचान किसी स्टार से कम नहीं है। 18 जनवरी 1957 जन्मीं नफीसा की जिंदगी में बहुत मुश्किलों का सामना किया। वो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का डटकर सामना कर चुकी हैं। हालातों से लड़ना और फिर जीतना नफीसा की आदत रही है। अपने प्यार को पाने के लिए भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया था।

Nafisa Ali birthday special her love story
nafisa ali

नफीसा अली का जन्म एक मुस्लिम बंगाली परिवार में हुआ था। वो नेशनल स्विमिंग चैंपियन रहीं और 1976 में मिस इंडिया बनीं। नफीसा को इश्क भी हुआ तो एक आर्मी अफसर से। ये थे कर्नल और पोलो प्लेयर रणवीर सिंह सोढ़ी।

Nafisa Ali birthday special her love story
nafisa ali - फोटो : Twitter

नफीसा और रणवीर सिंह सोढ़ी एक दूसरे को बेहद पसंद करते थे और शादी का भी फैसला कर चुके थे लेकिन रणवीर की मां इसके पक्ष में नहीं थीं। इसके पीछे की वजह थी दोनों का अलग धर्म। लेकिन नफीसा और रणवीर को हारना मंजूर नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nafisa Ali birthday special her love story
nafisa ali - फोटो : Twitter

दोनों ने कोलकाता में कोर्ट मैरिज कर ली। शादी तो हो गई लेकिन असल मुश्किल यहीं से शुरु हुईं। नफीसा को उनकी सास ने स्वीकार नहीं किया जिसकी वजह से नफीसा को अपने पति रणवीर के दोस्तों के घर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन कुछ वक्त बाद उनकी सास के बड़े भाई उनके पास आए और उनसे साथ घर चलने की विनती की। साथ ही उन्होंने नफीसा अली से माफी भी मांगी। इसके बाद नफीसा और रणवीर की सभी रस्मों-रिवाज के साथ धूमधाम से शादी कराई गई। 

विज्ञापन
Nafisa Ali birthday special her love story
nafisa ali, sonia gandhi - फोटो : instagram
नफीसा अली ने 2004 में कांग्रेस के टिकट पर साउथ कोलकाता सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गईं। इसके बाद 2009 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से पर्चा भरा लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया। इसके बाद उन्होंने फिर से कांग्रेस ज्वाइंन कर ली। नफीसा, सोनिया गांधी की करीबी मानी जातीं हैं।
 

पारस की इस हरकत पर सलमान ने खोया आपा, घरवालों के सामने कर दिया Exposed



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed