फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naga Chaitanya: हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी करेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला, बताई ये वजह

Tue, 12 Nov 2024 05:53 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Tue, 12 Nov 2024 05:53 PM IST
सार

अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी के लिए कपल ने हैदराबाद की इस जगह का चुनाव किया है।

विज्ञापन
Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala will get married on December 4 at Annapurna Studios in Hyderabad
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : एक्स @iamnagarjuna
अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी के लिए उन्होंने एक ऐसी जगह चुनी है जो नागा चैतन्य के घर के बेहद करीब है। जगह है हैदराबाद का अन्नपूर्णा स्टूडियो। इस जगह को चुनने के पीछे कपल ने वजह भी बताई है।
Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala will get married on December 4 at Annapurna Studios in Hyderabad
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम @sobhitad और @chayakkineni
इस जगह होगी शोभिता और नागा चैतन्य की शादी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस जगह से शादी करने को लेकर उन्होंने एक कारण दिया है। शोभिता और नागा चैतन्य ने परिवार की विरासत का सम्मान करने के लिए इस जगह का चुनाव किया। इस स्टूडियो को अभिनेता के दादा जी ने शुरू किया था।
Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala will get married on December 4 at Annapurna Studios in Hyderabad
शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम @sobhitad
इसलिए चुनी ये जगह
अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव ने इस स्टूडियो की शुरुआत की साथ ही  यहां वे अपने परिवार का हिस्सा के कार्यक्रम करना चाहते थे। ये जगह नागा चैतन्य के बेहद करीब है, वे अपने बाबा की बनाई इस जगह पर शादी करके इस दिन को और भी खास बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala will get married on December 4 at Annapurna Studios in Hyderabad
शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम @sobhitad
इस दिन करेंगे शादी
नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला हैदराबाद में 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शोभिता ने शादी से पहले एक रस्म की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, इसमें शोभिता धुलिपाला ने अपनी शादी की रस्म 'पसुपु दंचदम' में ऑरेंज कलर की ग्रीन बॉर्डर के साथ साड़ी पहनी थी। अन्य फोटो में वह हल्दी कूटती नजर आ रही है। इसके अलावा वो फोटो में वह कमल हाथ में लिए नजर आ रही हैं। वह अपनी शादी की रस्मों को परिवार और दोस्तों के साथ एंजॉय कर रही हैं। इस समारोह के साथ ही शादी की तैयारियां भी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala will get married on December 4 at Annapurna Studios in Hyderabad
शोभिता धुलिपाला- नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad, chayakkineni
नागा चैतन्य की शादी पर पिता ने की पोस्ट
कपल ने काफी समय तक अपना रिश्ता छिपाकर रखने की कोशिश की थी। बेटे की सगाई के बाद नागा चैतन्य ने लिखा, 'हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की सगाई शोभिता धुलिपाला से करते हुए बहुत खुशी हो रही है, जो आज सुबह 9:42 बजे हुई!! हम उसे अपने परिवार में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं'।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed