जब से अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने अपनी सगाई की घोषणा की है, तब से सामंथा रुथ प्रभु के प्रशंसक जोड़े को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अभिनेता के सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को देखकर नेटिजन्स की भौहें खड़ी हो गई हैं। दरअसल, नागा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सामंथा के साथ लगभग सभी तस्वीरें हटा दी हैं लेकिन एक फोटो अब भी बरकरार है। इसे लेकर नेटिजन्स नागा की क्लास लगा रहे हैं।
Naga Chaitanya: नागा के मिसेज एंड गर्लफ्रेंड पोस्ट पर भड़के ट्रोल्स, सामंथा के साथ पुराना फोटो बना जी का जंजाल
तस्वीर साल 2018 की है जिसमें नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु शानदार लाल रेस कार में साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर ने नेटिजन्स को खासा नाराज किया है। इतना ही नहीं इसके कैप्शन ने ट्रोल्स के आक्रोश को और ज्यादा बढ़ा दिया है। इस फोटो के कैप्शन में 'मिसेज एंड द गर्लफ्रेंड' लिखा हुआ है। नागा की शोभिता से सगाई के बाद नेटिजन्स इस फोटो को डिलीट करने को कह रहे हैं।
पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा है, 'आपकी फीड में यह तस्वीर होने में कुछ भी गलत नहीं है, सिवाय कैप्शन के। नागा अब सामंथा आपकी श्रीमती नहीं है और आपके लिए जानबूझकर इसे अनदेखा करना उचित नहीं है क्योंकि आप शोभिता के साथ नई यात्रा शुरू कर रहे हैं। हम वास्तव में आपके अतीत और वर्तमान का सम्मान करते हैं, आपके नए प्रेम जीवन के लिए बधाई।'
Vicky Kaushal: 'यह आदमी कौन है?', 'तौबा-तौबा' गाना देख सैम मानेकशॉ की बेटी ने विक्की से किया था यह सवाल
View this post on Instagram
A post shared by Chay Akkineni (@chayakkineni)
एक अन्य यूजर ने पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'आप अभी भी आगे नहीं बढ़े हैं, मुझे लगता है कि आपने इसे सामंथा के साथ एक अच्छी याद के रूप में रखा है। मैं आपके फैसले का सम्मान करता हूं लेकिन इस फोटो को रखना सही नहीं है इसलिए एक प्रशंसक के रूप में मैं कहना चाहता हूं कि कृपया इसे हटा दें क्योंकि एक प्रशंसक के रूप में यह बहुत दुखद है। सामंथा मुझे पता है कि आप मेरी टिप्पणियां नहीं पढ़ेंगी, लेकिन मैं आपका सम्मान करता हूं कि टीम ने मेरी टिप्पणियां देखीं, इसलिए मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि इसे हटा दें और आपकी सगाई पर बधाई।'
The Royals: 'द रॉयल' की स्टारकास्ट का हुआ एलान, भूमि पेडनेकर-ईशान खट्टर के अलावा ये सितारे संभालेंगे कमान
कुछ यूजर्स ने तो नागा चैतन्य को उनके माता-पिता, नागार्जुन और लक्ष्मी दग्गुबाती के अलगाव की भी याद दिलाई। जानकारी हो कि नागा चैतन्य ने 8 अगस्त को 'मेड इन हेवन' स्टार शोभिता धूलिपाला से सगाई की। चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु के साथ चार साल तक शादी के बंधन में बंधे रहने के बाद 2021 में अपनी राहें अलग कर लीं।