संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'कबीर सिंह' साल 2019 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। शाहिद कपूर अभिनीत यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। हालांकि, इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ। एक वर्ग ने कबीर के किरदार को हिंसक और टॉक्सिक बताया। वहीं, अब राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में 'कबीर सिंह' पर बड़ी बात कह दी है। साथ ही इस पर भी प्रतिक्रिया दी है कि अगर उन्हें यह फिल्म ऑफर की गई होती तो वो क्या करते।
Rajkummar Rao: 'कबीर सिंह' करने को राजी होते राजकुमार राव? विवादित थप्पड़ सीन पर दिया चौंकाने वाला बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार राव इन दिनों अपनी अगली हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी दौरान अभिनेता ने एक हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह शायद 'कबीर सिंह' कभी नहीं करते क्योंकि उनके लिए ऑनस्क्रीन किसी महिला को थप्पड़ मारना मुश्किल है। जानकारी हो कि 'कबीर सिंह' में एक सीन था जहां कबीर (शाहिद) ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति (कियारा आडवाणी) को थप्पड़ मारा था।
हालिया इंटरव्यू में जब राजकुमार राव से उस एक चीज के बारे में पूछा गया जो वह किसी फिल्म में कभी नहीं करेंगे तो उन्होंने खुलासा किया कि वह कभी भी किसी लड़की को थप्पड़ नहीं मारेंगे। अभिनेता ने कहा, 'दरअसल, एक सीन में किसी लड़की को थप्पड़ मारना मेरे लिए बहुत कठिन होगा। मैं यह नहीं कर पाऊंगा।' उनसे तुरंत पूछा गया कि क्या वह 'कबीर सिंह' जैसी फिल्म बना पाएंगे।
KBC 16: भारी भरकम बजट के साथ बिग बी ने की 'केबीसी 16' शो में वापसी, एक एपिसोड के इतने करोड़ ले रहे हैं अभिनेता
राजकुमार राव ने जवाब में कहा, 'हां, शायद मैंने इस सीन को लेकर अपने निर्देशक से काफी चर्चा की होती। जब तक यह कुछ ऐसा न हो जिसके बिना आप नहीं रह सकते, आप जानते हैं कि यह आपके किरदार के लिए बेहद जरूरी है, यह सांस लेने जैसा होना चाहिए... मैं अपने निर्देशक के साथ एक बड़ी बहस करता।'
Box Office Collection: बोरिया बिस्तर समेटने की कगार पर उलझ और औरों में कहां दम था, जानें अन्य फिल्मों का हाल
हालांकि, राजकुमार राव ने खुलासा किया कि वह अभी भी एक ग्रे भूमिका तलाशना चाहेंगे जिसके बारे में हमें यकीन है कि वह आसानी से निभा लेंगे। इस बीच, काम के मोर्चे पर, राजकुमार अपनी आगामी कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'स्त्री 2' के लिए तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म 2018 के सुपरहिट प्रीक्वल का सीक्वल है, जिसमें श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं।