बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। वह अब अपनी निजी जिंदगी की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच धर्मेंद्र और उनके फैंस के लिए बुरी खबर है। हाल ही में उन्होंने अपना नया रेस्त्रां खोला। धर्मेंद्र के इस रेस्त्रां का नाम He Man है, लेकिन अब खबर है कि उनके इस रेस्त्रां को सील कर दिया गया है। धर्मेंद्र के इस रेस्त्रां को अवैध निर्माण के चलते सील किया गया है।
अवैध निर्माण के चलते मुश्किलों में घिरे धर्मेंद्र, 22 दिन बाद ही नया रेस्त्रां हुआ सील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि करनाल स्थित धर्मेंद्र के रेस्त्रां He Man पर ये कार्रवाई नगर निगम ने की है। नगर निगम अधिकारी अवैध निर्माण के चलते रेस्त्रां पहुंचे। यहां उन्होंने रेस्त्रां में मौजूद स्टाफ और ग्राहकों को बाहर निकाल दिया और गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया। इस कार्रवाई के बारे में बात करते हुए नगर निगम उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि अवैध निर्माण के चलते हमने बीते साल कई भवन मालिकों को नोटिस दिए थे, लेकिन कोई जवाब नहीं आया इसलिए हमने यह कार्रवाई की है।
खबर के मुताबिक He Man रेस्त्रां के अलावा धर्मेंद्र के कई निर्माणाधीन भवन को भी सील किया गया है। गौरतलब है कि बीती 14 फरवरी को धर्मेंद्र ने अपने He Man रेस्त्रां का उद्घाटन किया था। इस बात की जानकारी अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि वो एक नया रेस्त्रां खोलने जा रहे हैं। इस रेस्त्रां का नाम He Man होगा। इससे पहले धर्मेंद्र ने 'गरम धरम ढाबा' खोला था। इसी की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने अब ही मैन रेस्त्रां खोलने का फैसला किया।
धर्मेंद्र ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रिय दोस्तों, मेरे रेस्तरां 'गरम धरम ढाबा' की कामयाबी के बाद, अब मैं घोषणा कर रहा हूं कि हम लोग खेतों से सीधे खाने की टेबल के कॉन्सेप्ट वाले रेस्तरां 'ही मैन' की शुरुआत करने जा रहे हैं। मैं आपके प्यार और सम्मान का तहेदिल से आदर करता हूं। आप सबको ढेर सारा प्यार...आपका धरम।' इस तरह अब धर्मेंद्र और देओल फैमिली वैलेंटाइन्स डे पर फैंस को नई सौगात दी थी। बता दें कि धर्मेंद्र आखिरी बार फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में नजर आए थे।
यह फिल्म देओल परिवार के प्रोडक्शन तले ही बनी थी। फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा सनी देओल और बॉबी देओल भी थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। धर्मेंद्र का पोता करण देओल भी फिल्मों में कदम रख चुके हैं। करण की पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' थी। धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का प्रमोशन किया था।
पढ़ें: यात्रियों के लिए खुशखबरी, आनंदविहार के लिए दो और होली स्पेशल ट्रेनें