साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाने वाले सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। कुछ समय पहले ही दोनों ने अपने तलाक का एलान कर फैंस के बीच हंगामा मचा दिया था। हालांकि, अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं लेकिन समय-समय पर दोनों से जुड़ी खबरें आती रहती हैं। हाल ही में, एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया कि नागा चैतन्य के पिता और सामंथा के ससुर नागार्जुन अक्किनेनी ने दोनों के तलाक पर प्रतिक्रिया दी है।
Nagarjuna: नागार्जुन ने बेटे नागा चैतन्य व सामंथा के तलाक पर नहीं दिया कोई बयान, झूठी रिपोर्ट पर भड़के अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता ने किया ये ट्वीट
अभिनेता नागार्जुन ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सामंथा और नागा चैतन्य के बारे में मेरे बयान का हवाला देते हुए खबर पूरी तरह से झूठी और पूरी तरह से बकवास है। मैं मीडिया के दोस्तों से अनुरोध करता हूं कि कृपया अफवाहों को समाचार के रूप में पोस्ट करने से बचें।’ इसके आगे नागार्जुन ने GiveNewsNotRumours का हैशटैग भी दिया है।
रिपोर्ट में कही थी ये बात
एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नागार्जुन ने नागा चैतन्य और सामंथा के तलाक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘सामंथा ने पहली बार तलाक के लिए अर्जी दी थी। नागा चैतन्य ने उनके फैसले को स्वीकार किया है लेकिन वह मेरे बारे में बहुत चिंतित था कि मैं क्या सोचूंगा और परिवार की प्रतिष्ठा का क्या होगा।’ इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि उन्होंने कहा कि नागा चैतन्य ने मुझे बहुत समझाने की कोशिश की क्योंकि उसने सोचा कि मेरी टेंशन ज्यादा होगी।
नागार्जुन के ट्वीट पर फैंस की प्रतिक्रिया
नागार्जुन के इस ट्वीट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं रह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अच्छा कहा सर, फर्जी खबरों को फैलाया जा रहा है। अब आपने इसके लिए अच्छा जवाब दिया है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बस इसे पढ़े सर, समाचार कचरे की तरह ही लगा और अब आपने इसकी पुष्टि भी कर दी।’
सामंथा ने डिलीट किया पोस्ट
सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने और नागा चैतन्य के तलाक का एलान किया था लेकिन कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने उस पोस्ट को डिलीज कर दिया है। इसके बाद से ही फैंस मान रहे हैं कि दोनों एक बार फिर साथ आ सकते हैं। दूसरी तरफ नागा चैतन्य से एक इंटरव्यू में उस अभिनेत्री का नाम पूछा गया था जिसके साथ वह ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री अच्छी तरह साझा करते हैं। इस पर नागा चैतन्य ने सामंथा का नाम लिया था। इससे फैंस खुश हुए थे।