बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) इस वक्त गहरे सदमे में है। नाना पाटेकर की मां निर्मला पाटेकर (Nirmala Patekar) का मंगलवार सुबह निधन हो गया। नाना की मां निर्मला पाटेकर 99 साल की थीं। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट में मंगलवार को ही किया गया। नाना पाटेकर पहले ही अपने पिता और बड़े बेटे को खो चुके हैं। ऐसे में अपने मां का साया उठने के बाद नाना का खुद को संभालना मुश्किल हो रहा था। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें नाना का छोटा बेटा मल्हार उनके साथ दिखाई दिया।
VIDEO: मां की अंतिम विदाई में थम नहीं रहे थे नाना पाटेकर के आंसू, ऐसी हालत देख बेटे ने संभाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर की मां की अंतिम यात्रा के वीडियो पोस्ट किए हैं। इन वीडियो में नाना बार-बार आंसू पोंछते हुए दिखाई दिए। खास बात यह है कि इस वीडियो में नाना का बेटा मल्हार उनके साथ साए की तरह साथ देते हुए दिखाई दिया। इन वीडियो को देखकर साफ नजर आता है कि मां के निधन ने नाना पाटेकर को भावनात्मक तौर पर हिला कर रख दिया है। वीडियो में नाना मीडिया से नजरें मिलाते हुए भी नहीं दिखाई दिए।
On a sad note #nanapatekar today at the funeral of his mom #rip
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
जब निर्मला पाटेकर ने अंतिम सांस ली उस वक्त नाना घर पर नहीं थे। नाना को खबर मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचे। नाना की मां का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 5.30 बजे किया गया। नाना अपनी मां से बहुत प्यार करते थे। नाना पाटेकर के पिता का उस वक्त निधन हो गया था जब नाना 28 साल के थे। साथ ही नाना ने अपने बड़े बेटे को भी काफी पहले खो दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान नाना ने बताया था कि पिता के निधन के ढाई साल बाद बड़े बेटे को खो दिया था। जन्म से ही उसका होंठ कटा हुआ था और कई परेशानियां थीं।
#nanapatekar with son #malharpatekar at Nana's mom's funeral
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
कहा जाता है कि बड़े बेटे के निधन के बाद नाना किसी से ज्यादा बात नहीं करते थे। दूसरे बेटे मल्हार के जन्म के बाद नाना ने खुद को संभाला। नाना पाटेकर की मां निर्मला पाटेकर के अंतिम विदाई की कई तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान नाना के कुछ रिश्तेदार मौजूद रहे वहीं बॉलीवुड से कोई नहीं पहुंचा।
आपको बता दें, नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'हाउसफुल 4' भी छोड़ दी। अब नाना के पास कोई फिल्म नहीं है। तनुश्री के आरोप लगाने के बाद उन्हें काम मिलने में मुश्किल हो रही है। नाना ने 'हाउसफुल 4' की आधी शूटिंग कर ली थी। इस बीच तनुश्री ने उन पर आरोप लगाया कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना ने उनका यौन शोषण किया था। इसके बाद ये बात इतनी बढ़ी कि नाना को फिल्म बीच में ही छोड़नी पड़ी ।