फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा अली खान की ये आदत मां अमृता को नहीं लगती थी नॉर्मल, परेशान होकर उठाया सख्त कदम

Wed, 30 Jan 2019 06:30 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 30 Jan 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan mother amrita singh think her habit not normal
sara alii khan with amrita singh - फोटो : social media
एक्ट्रेस सारा अली खान एक के बाद एक दो हिट फिल्में केदारनाथ और सिम्बा देकर सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। दोनों ही फिल्मों के हिट होने से उनकी पॉपुलरिटी में भी बढ़ोत्तरी हुई है। सारा अली खान सिंगापर के एक स्कूल में लेक्चर देने पहुंचीं जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के कई राज खोले।
sara ali khan mother amrita singh think her habit not normal
sara ali khan - फोटो : social media

सारा अली खान ने बताया कि 'जब मैंने 10वीं की पढ़ाई पूरी की तो मेडिसिन के क्षेत्र में जाना चाहती थीं लेकिन कई बार मेरे हाथ कांपने लगते हैं और स्थिर नहीं होते। मुझे महसूस हुआ कि मैं सर्जरी नहीं कर सकती। इसके बाद मैंने लॉ करने का फैसला लिया लेकिन मैंने इतिहास और राजनीति विज्ञान से ग्रेजुएशन किया।'

sara ali khan mother amrita singh think her habit not normal
sara ali khan - फोटो : social media

सारा ने आगे बताया कि 'कोलंबिया यूनिवर्सिटी में मैं लगभग सभी विषयों की किताबें पढ़ती थीं। मुझे पढ़ने की ऐसी आदत है कि मेरी मां मुझसे किताबें ले लेती थीं और कहती थीं कि ये नॉर्मल नहीं है। हर वक्त इस तरह पढ़ना ठीक नहीं है। पढ़ाई के आखिरी साल मैंने एक्टिंग कोर्स किया। थियेटर में काम करने के दौरान मुझे जो हड़बड़ी महसूस हुई वैसा पहले कभी नहीं हुआ था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan mother amrita singh think her habit not normal
Sara Ali Khan and Veer Pahariya - फोटो : social media

इन सबके बीच सारा ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया। सारा अली खान ने बताया कि 'वीर पहाड़िया इकलौते शख्स हैं, जिसे मैंने डेट किया है, उनके अलावा मैंने आज तक किसी को भी डेट नहीं किया। हमारे रिश्ते के बीच किसी तरह की परेशानी भी नहीं आई थी और ना ही वीर ने मेरा दिल तोड़ा था, एक अच्छे मोड़ पर सब कुछ हमने अपनी मर्जी से ही खत्म कर दिया था।'

विज्ञापन
sara ali khan mother amrita singh think her habit not normal
sara ali khan - फोटो : social media

गौरतलब है कि देश के पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते वीर पहाड़िया हैं। सारा और वीर ने साल 2016 में डेटिंग शुरू की थी। एक साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 2 में नजर आ सकती हैं।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed