{"_id":"5c2a1df7bdec22359301ec1a","slug":"nana-patekar-refused-to-work-with-actor-sanjay-dutt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस नामी एक्टर के साथ जिंदगीभर काम नहीं करेंगे नाना पाटेकर, खुद बता चुके हैं सारी सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस नामी एक्टर के साथ जिंदगीभर काम नहीं करेंगे नाना पाटेकर, खुद बता चुके हैं सारी सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 01 Jan 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नाना पाटेकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1 जनवरी 1951 में जन्में नाना पाटेकर बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार हैं। यूं तो नाना के लिए ये साल काफी दिक्कतों भरा रहा। मीटू कैंपेन की वजह से नाना को कई सवालों के कटघरे में खड़े होना पड़ा, लेकिन आपको बता दें कि नाना ने अपने एक इंटरव्यू में कई राज खोले थे जिसे सुनकर संजय दत्त को करारा झटका लग सकता है।
2 of 5
nana patekar
दरअसल, नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो कभी संजय दत्त के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। बता दें कि नाना अपने उसूलों के बहुत पक्के हैं। ऐसे में उस दौर में उनकी संजू बाबा के साथ काम ना करने की कसम ने सभी को चौंका दिया था। वहीं नाना ने आज तक संजू बाबा के साथ काम नहीं किया है और आगे भी नहीं करना चाहते हैं। उनके साथ काम ना करने को लेकर नाना का अपना अलग नजरिया है।
3 of 5
nana patekar
नाना का कहना है कि साल 1993 बम ब्लास्ट में संजय दत्त ने भले ही सजा काट ली हो लेकिन वो उनके साथ काम नहीं करेंगे। क्योंकि साल 1993 में जो हुआ उस बात से वो बहुत दुखी हैं। दरअसल, इस हादसे में उन्होंने वर्ली बेस्ट बस ब्लास्ट में अपना भाई खोया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nana patekar
उन्होंने कहा था कि, 'मेरी पत्नी की भी उसी हादसे में मौत हो जाती अगर वो दूसरी बस नहीं लेती। मैं ये नहीं कह रहा कि इसके लिए संजय दत्त जिम्मेदार हैं। लेकिन अगर इस हादसे में उनका थोड़ा भी हाथ है तो मैं उनके साथ काम नहीं करूंगा। ये निर्णय उन लोगों के लिए लिया है जो उस हादसे में मारे गए हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
nana patekar
आपको बता दें कि नाना अपनी हर बात बड़ी बेबाकी से लोगों के सामने रखते हैं। उन्होंने पाकिस्तानी एक्टर बैन का भी समर्थन किया था। साथ ही सूखे के मुद्दे को लेकर साल 2016 में महाराष्ट्र सरकार का भी विरोध कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।