फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bimbisara Trailer Out: फिल्म 'बिंबिसार' का ट्रेलर आउट, खूंखार अंदाज में नजर आए नंदमुरी कल्याण राम

Mon, 04 Jul 2022 05:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 04 Jul 2022 05:17 PM IST
विज्ञापन
Nandamuri Kalyan Ram Catherine Tresa Samyuktha Menon movie Bimbisara Trailer Out watch here
'बिंबिसार' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'बिंबिसार' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह बेहद शानदार है। बता दें कि एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले बन रही 'बिंबिसार' एक तेलुगू फिल्म है। यह फिल्म 05 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। इसमें अभिनेता नंदमुरी कल्याण राम, राजा बिंबिसार का किरदार अदा कर रहे हैं। यह फिल्म मगध साम्राज्य के सम्राट बिंबिसार पर आधारित है। इसे मल्लीदी वशिष्ठ ने लिखा है और वही इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

Nandamuri Kalyan Ram Catherine Tresa Samyuktha Menon movie Bimbisara Trailer Out watch here
'बिंबिसार' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

दो समय की कहानी दिखाई जाएगी?
बता दें कि यह ट्रेलर तेलुगू भाषा में रिलीज हुआ है। ट्रेलर के शुरुआत में एक बच्चे की आवाज सुनाई देती है, जो अपने पिता से प्रश्न करता है, 'हम कहां जा रहे हैं?' पिता उत्तर देते हैं, 'उस साम्राज्य में, जहां सम्राट बिंबिसार का साम्राज्य है।' इसके बाद बिंबिसार के किरदार में कल्याण राम कहते सुनाई देते हैं, 'रावण की एक छवि राक्षसों ने कभी नहीं देखी'। 'बिंबिसार डेथ वारंट का पर्यायवाची है।' ट्रेलर में बिंबिसार के समानांतर एक और कहानी चलती नजर आ रही है, जिसमें एक आधुनिक नौजवान को दिखाया गया है। इसे देखकर लग रहा है कि यह फिल्म दो समयों की कहानी को पेश करेगी।

Nandamuri Kalyan Ram Catherine Tresa Samyuktha Menon movie Bimbisara Trailer Out watch here
'बिंबिसार' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

दिखाए गए हैं शानदार इफैक्ट्स 
ट्रेलर में अभिनेता कल्याण राम ड्यूल शेड्स में नजर आ रहे हैं। एक तरफ उन्हें एक क्रूर योद्धा के रूप में पेश किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ वह एक आधुनिक समय के जोशीले नौजवान के रूप में नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने ट्रेलर को इस अंदाज में बनाया है कि इसे देखकर फिल्म के प्रति उत्सुकता जागती है। ट्रेलर में कुछ सीन ऐसे हैं, जो राजा बिंबिसार के समय के साथ शुरू होते हैं और आधुनिक दुनिया पर आकर खत्म होते हैं। शायद यह फिल्म समय की यात्रा को दिखाने की कोशिश है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी कमाल का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nandamuri Kalyan Ram Catherine Tresa Samyuktha Menon movie Bimbisara Trailer Out watch here
'बिंबिसार' ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

दिखेगा कल्याण राम का एक्शन अवतार
कल्याण राम इसमें बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। वह एक्शन करते नजर आएंगे। ट्रेलर के आखिरी दृश्य में बिंबिसार के किरदार को मांस भक्षण करते हुए दिखाया गया है और उसके सामने तालाब में एक मगरमच्छ को, यह दृश्य दर्शकों पर अलग ही प्रभाव डालता है। बता दें कि इस फिल्म के ट्रेलर का दर्शक दिल थामकर इंतजार कर रहे ते। ट्रेलर के लॉन्च होने का एनटीआर आर्ट्स के ट्विटर हैंडल पर पल-पल की अपडेट दी जा रही थी। जैसे ही ट्रेलर लॉन्च हुआ इसकी जानकारी भी इस ट्विटर हैंडल पर साझा की गई। साथ ही, इसके यूट्यूब लिंक को पिन ट्वीट में सेट किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed