फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

22 साल पहले ही ये एक्ट्रेस पर्दे पर बनी थीं लेस्बियन, शबाना आजमी के साथ दिए थे लिप लॉक सीन

Thu, 01 Nov 2018 11:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Nov 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
nandita das birthday special controversy in fire film
nandita das, shabana azmi - फोटो : file photo

एक्ट्रेस नंदिता दास बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से फिल्मों की दुनिया में अलग छाप छोड़ी है। नंदिता ने केवल हिंदी ही नहीं बल्कि 10 अलग-अलग भाषाओं में काम किया है। उन्होंने करीब 30 फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग के अलावा नंदिता निर्देशन के क्षेत्र में भी एक बड़ा नाम हैं। 

nandita das birthday special controversy in fire film
nandita das - फोटो : file photo

नंदिता ने फायर, अर्थ, बवंडर, बिफोर द रेन्स जैसी कई फिल्मों में काम किया। नंदिता का जन्म 7 नवंबर 1969 को मुंबई में हुआ लेकिन उनका पालन पोषण दिल्ली में हुआ है। नंदिता के पिता जाने-माने उड़िया पेंटर जतिन दास हैं वहीं उनकी मां वर्षा लेखिका हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के मिरांडा हाउस से की। इसके अलावा उन्होंने सोशल वर्क में मास्टर डिग्री भी ली।

nandita das birthday special controversy in fire film
nandita das - फोटो : file photo

नंदिता दास 1996 में दीपा मेहता की फिल्म फायर से बॉलीवुड में चर्चा में आई थीं। फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी, कुलभूषण खरबंदा और जावेद जाफरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में नंदिता दास और शबाना आजमी के बीच समलैंगिक रिश्ते को दिखाया गया है। कहानी दो महिलाओं के अकेलेपन को लेकर थी। फिल्म में शबाना और नंदिता के बीच लिप लॉक सीन फिल्माया गया था जो काफी चर्चाओं में रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nandita das birthday special controversy in fire film
nandita das - फोटो : file photo

कम ही लोगों को पता है कि आमिर खान की फिल्म लगान के लिए नंदिता दास पहली पसंद थीं। उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच भी किया गया था लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि ये रोल ग्रेसी सिंह को मिल गया। इसकी एक वजह डांस भी था। ग्रेसी क्लासिकल डांस में पारंगत हैं।

विज्ञापन
nandita das birthday special controversy in fire film
nandita das - फोटो : file photo

नंदिता की निजी जिंदगी की बात करें तो साल 2002 में उन्होंने सौम्या सेन से शादी की लेकिन 7 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद 2010 में नंदिता ने मुंबई बेस्ड इंडस्ट्रियलिस्ट सुबोध मस्कारा से शादी की। दोनों का एक बेटा है। जिसका नाम विहान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed