फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिव-इन पार्टनर से शादी करने जा रहे हैं उदय चोपड़ा, जानें कौन होगी रानी मुखर्जी की देवरानी

Wed, 29 Nov 2017 05:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Wed, 29 Nov 2017 05:41 PM IST
विज्ञापन
Nargis fakhri and uday chopra patch up as a couple
rani, uday - फोटो : rani, uday

ऐसा लगता है चोपड़ा हाउस में जल्द शहनाई गूंजने वाली है। खबर है कि जल्द उदय चोपड़ा अपनी लिव-इन पार्टनर से शादी करने जा रहे हैं। उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी भले ही कोई फिल्म ना कर रहे हों लेकिन चर्चा में लगातार बने रहते हैं। कभी उनके ब्रेकअप की तो कभी उनके पैचअप की खबरें आती रहती हैं।



पढ़ें: नरगिस फाखरी का सिंगिंग डेब्यू 'हैबिटां बिगाड़ दी' रिलीज

Nargis fakhri and uday chopra patch up as a couple
uday, nargis - फोटो : uday, nargis

मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी के बीच पैचअप हो गया है और अब दोनों साथ ही रह रहे हैं। नरगिस यश चोपड़ा के बंगले में शिफ्ट हो गई हैं और जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं।

Nargis fakhri and uday chopra patch up as a couple
uday, nargis - फोटो : uday, nargis

इससे पहले दोनों ने दो साल तक एक दूसरे को डेट किया। बाद में साल 2014 में नरगिस और उदय चोपड़ा के बीच मनमुटाव इतना बढ़ गया कि ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद नरगिस न्यूयॉर्क जाकर रहने लगीं। हालांकि, दोनों ने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nargis fakhri and uday chopra patch up as a couple
नरगिस फाखरी

चोपड़ा परिवार के एक नजदीकी सदस्य का कहना है कि दोनों हर हाल में शादी करेंगे। अगले साल तक दोनों की शादी हो सकती है। उदय चोपड़ा तो पहले से ही शादी के लिए तैयार हैं लेकिन नरगिस के कन्फ्यूजन की वजह से शादी टलती रही। अगर इन दोनों की शादी हो जाती है तो नरगिस एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की देवरानी होंगी।

विज्ञापन
Nargis fakhri and uday chopra patch up as a couple
नर्गिस फखरी

खबर है कि उदय चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा दोनों की शादी के लिए तैयार हैं। उदय अपनी मां की अनुमति के बगैर शादी नहीं करना चाहते। चोपड़ा परिवार का बंगला मुंबई के जुहू में स्थित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed