नरगिस फाखरी किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं। अभिनेत्री ने इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' में काम कर खूब वाहवाही बटोरी। हालांकि, अब नरगिस किसी अन्य वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। कथित तौर पर नरगिस की बहन आलिया फाखरी पर अमेरिका में अपने पूर्व प्रेमी की हत्या का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, आलिया ने गैराज में आग लगा दी जिससे उनके पूर्व प्रेमी और उनकी महिला मित्र की मौत हो गई। अब हर किसी को इस मामले पर अभिनेत्री की प्रतिक्रिया का इंतजार है। हालांकि, उनकी ओर से रिएक्शन आने की उम्मीद बेहद कम हैं। आखिर क्यों? चलिए जान लेते हैं-
Nargis Fakhri: '20 साल से कोई संपर्क नहीं...,' बहन आलिया पर लगे हत्या के आरोपों से दंग हैं नरगिस फाखरी?
नरगिस फाखरी को बहन आलिया के हत्या करने के आरोपों के बारे में समाचार पत्र से मिला है। साथ ही दोनों बहनों के बॉन्ड को लेकर कई अन्य खुलासे भी हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरगिस फाखरी भी थीं मामले से अंजान
खबरें हैं कि नरगिस फाखरी के पास इस मामले में स्पष्टीकरण के लिए कुछ भी नहीं है। अभिनेत्री से जुड़े एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की कि वह 20 वर्षों से अधिक समय से अपनी बहन के संपर्क में नहीं हैं। हर किसी की तरह नरगिस को भी समाचार के माध्यम से घटना के बारे में पता चला। इससे साफ होता है कि नरगिस भी इस बात से पूरी तरह अंजान थीं और आम लोगों की तरह उन्हें भी इस घटना का पता न्यूज चैनल और समाचार पत्रों से चला।
आलिया ने पूर्व प्रेमी को उतारा मौत के घाट
अभियोजकों का दावा है कि 43 वर्षीय आलिया फाखरी ने 23 नवंबर को क्वींस में एक गैरेज में जानबूझकर आग लगा दी। इसके परिणामस्वरूप उनके पूर्व प्रेमी 35 वर्षीय एडवर्ड जैकब्स और उनकी दोस्त 33 वर्षीय अनास्तासिया एटियेन की मौके पर मौत हो गई।
क्यों उठाया इतना बड़ा कदम?
आरोपों के अनुसार, आलिया, जैकब्स के साथ अपने रिश्ते को फिर से शुरू करना चाहती थीं, लेकिन जैकब्स ने ऐसा करने से मना कर दिया। इस वजह से आलिया ने अपना आपा खो दिया और आगजनी का सहारा लिया। फाखरी पर फर्स्ट डिग्री हत्या के चार मामले, सेकंड-डिग्री हत्या के चार मामले और आगजनी का आरोप लगाया गया है। क्वींस डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय के अनुसार, अगली अदालती सुनवाई 9 दिसंबर को होगी।
Shah Rukh Khan: 'जब मै छोटा था, मेरे बाल मुफासा जैसे थे', शाहरुख खान ने किया दिलचस्प खुलासा
फाखरी की मां ने दी यह प्रतिक्रिया
आलिया फाखरी की मां ने इस घातक आग में अपनी बेटी की संलिप्तता पर अविश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने एक बयान में कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वह किसी की हत्या कर सकती है। वह हर किसी की देखभाल करने वाली लड़की है।' आलिया फाखरी वर्तमान में न्यूयॉर्क शहर की सबसे बड़ी जेल, रिकर्स द्वीप में हिरासत में हैं, और उन्होंने आरोपों के लिए दोषी नहीं होने का अनुरोध किया है। अगर उन्हें इस गंभीर अपराध का दोषी पाया गया तो उन्हें संभावित आजीवन कारावास की सजा का सामना करना पड़ेगा।
Shraddha Arya: 'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या के घर गूंजी किलकारी, अभिनेत्री ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म