{"_id":"5de62a3b8ebc3e547d5432e7","slug":"nargis-fakhri-talk-about-casting-couch-and-experience-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मैं किसी भी निर्देशक के साथ नहीं सोई, इसलिए...' नर्गिस फाखरी ने खोले बॉलीवुड के कई राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मैं किसी भी निर्देशक के साथ नहीं सोई, इसलिए...' नर्गिस फाखरी ने खोले बॉलीवुड के कई राज
Tue, 03 Dec 2019 02:56 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 03 Dec 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
nargis
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री नर्गिस फाखरी ने फिल्म 'रॉकस्टार' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी । इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था । ये फिल्म हिट रही थी और नर्गिस के काम को भी सराहा गया था । हाल ही में एक पूर्व पोर्न स्टार के साथ बातचीत करते हुए नर्गिस ने बॉलीवुड के अपने अनुभवों के बारे में बताया ।
नर्गिस फाखरी
पोर्नस्टार रह चुकीं ब्रिटनी 'eXXXamin'नाम का एक इंटरनेशनल पॉडकास्ट चलाती हैं । यहीं पर नर्गिस ने इंटरव्यू में बताया कि कई निर्देशकों ने उनसे शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया । इस वजह से उनके हाथ से कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी निकल गए ।
नर्गिस फाखरी
इस इंटरव्यू में ब्रिटनी ने नर्गिस से पूछा, 'मेरी जिंदगी में मैंने कोई सीमाएं नहीं बांधी थीं । मैं जानती थी कि मुझे क्या चाहिए और उसके लिए मुझे क्या करना है और इसी वजह से मैं पोर्न इंडस्ट्री में पहुंच गई । लेकिन ऐसी क्या सीमाएं हैं जो आपने अपने लिए बांधी कि आप अपने नैतिक मूल्यों से न भटकें ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
नर्गिस फखरी
इस सवाल के जवाब पर नर्गिस ने कहा, 'शायद यह मुझे मेरी मां से मिले हैं, लेकिन उन्होंने इसे सही तरीके से नहीं किया । बल्कि उन्होंने आदमियों, सेक्स और रिश्तों को लेकर मुझे काफी डरा दिया था । शायद कुछ हद तक मेरे नैतिक मूल्य मुझे उनसे मिले। मैं उन इंसानों में से हूं जो लोगों की गलतियों से सीखती हूं।'
विज्ञापन
nargis fakhri
'मैं फेम की भूखी नहीं थी इसलिए मैंने कुछ चीजें कभी नहीं की । जैसे न्यूड फोटोशूट करवाना या किसी निर्देशक के साथ सोना । ये सब मैंने कभी नहीं किया। इस वजह से मेरे हाथ से कई बड़ी फिल्में निकल गईं । मैं इससे काफी परेशान भी हो गई थी लेकिन मैंने अपने नैतिक मूल्यों को दांव पर लगा कोई काम नहीं किया ।'