जाने-माने अभिनेता नास्सर आज पांच मार्च शुक्रवार को अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी कला को अच्छी तरह से जानने वाले वरिष्ठ अभिनेता नास्सर को अभिनय में महारत हासिल है। दशकों से, उन्होंने कई फिल्मों में कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं और बिग स्क्रीन्स पर अपनी छाप छोड़ी है। चाहे वह किसी दुष्ट राजा की भूमिका निभाने की बात हो या पड़ोसी की, नास्सर ने साबित कर दिया है कि वह किसी भी भूमिका को निभा सकते हैं। आज उनके जन्मदिन पर हम उनके के बारे में कुछ खास बोतें बताने जा रहे हैं।
Nassar Birthday Special: टेढ़ी नाक और बड़ा माथा थे करियर में रोड़ा, फिर ऐसे सबसे बड़े विलेन बने बाहुबली के बिज्जलदेव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेटर थे नास्सर
उनके करियर के ग्राफ को देखकर कोई यह सोच नहीं पाएगा कि फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने से पहले नास्सर एक होटल में वेटर का काम करते थे। उन्होंने इसके अलावा भी कई और छोटी-छोटी नौकरियां की थीं, जिनसे वह अपना घर चलाते थे। नास्सर ने अपने घर को संभालने के बाद अपना फिल्मी करियर शुरु किया और तभी से अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।
पिता का सपना किया पूरा
नास्सर से कई ज्यादा उनके पिता मेहबूब बाशा उन्हें एक्टर बनते देखना चाहते थे। जब नास्सर ने अपने पिता को अपने एक्टर बनने के सपने के बारे में बताया , तब उनके पिता ने न केवल उन्हें सपोर्ट किया बल्कि इसे अपना ही सपना बना लिया । उनके इस सफल करियर के बाद कहा जा सकता है कि उन्होंने अपने पिता को निराश नहीं किया होगा।
सहायक कलाकार के रोल में किया डेब्यू
के बलाहचंदर की फिल्म 'कल्याण अगाथिगल' में नास्सर ने सेकेन्ड्री सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में शुरुआत की थी। अपने डेब्यू के दो साल बाद एसपी मुथुरमन की 'वेलाकरण' और 'वन्ना कानवुगल' में निगेटिव रोल प्ले किया और इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
किसी समय नाक बनी दुश्मन
एक समय ऐसा भी था, जब इस इंडस्ट्री में नास्सर को अपनी टेढ़ी नाक और बड़े माथे के लिए आलोचना झेलनी पड़ी थी। लेकिन इन आलोचनाओं पर ध्यान न देते हुए अपनी स्किल्स और नाम कमाने की चाह के चलते सफलता हासिल की।