बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक के फैंस के लिए खुशखबरी है। नताशा स्टेनकोविक ने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ सगाई कर ली है। हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। इन दिनों ये दोनों दुबई में अपने नए साल का जश्न मना रहे हैं। हार्दिक पांड्या के साथ अपनी सगाई का खुलासा खुद नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया के जरिए किया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस सितारों के पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं और सगाई के लिए बधाई दे रहे हैं।
हार्दिक पांड्या के साथ 'डीजे वाले बाबू' गर्ल ने की सगाई, रोमांटिक तस्वीर साझा कर जताया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नताशा स्टेनकोविक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर हार्दिक पांड्या और अपनी कई तस्वीरें-वीडियो साझा की हैं। इन तस्वीरों में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर हार्दिक पांड्या के साथ सगाई करने पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। नताशा स्टेनकोविक के अलावा खुद हार्दिक पांड्या ने भी इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं।
हार्दिक ने बुधवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी। उन्होंने नताशा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं तेरा तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान, 01.01.2020 #engaged'। हार्दिक पांड्या के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों तांता लग गया। सबसे पहले टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पांड्या को सगाई की बधाई दी। बात करें नताशा स्टेनकोविक की तो वह बॉलीवुड की कई फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे के रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
Forever yes 🥰💍❤️ @hardikpandya93
A post shared by 🎀Nataša Stanković🎀 (@natasastankovic__) on
वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन आठ का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा नताशा स्टेनकोविक पिछले साल डांस रियलिटी शो नच बलिए के सीजन नौ में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो में उनकी जोड़ी टीवी कलाकार ऐली गोनी के साथ थी। इस दौरान नताशा स्टेनकोविक और ऐली गोनी के अफेयर की खबरें भी मीडिया में खूब सुनने को मिली थीं।
नताशा स्टेनकोविक मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने सफर की शुरुआत बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह से की थी। इस फिल्म में उनका डांस नंबर था, लेकिन उन्हें असली पहचान रैपर और सिंग बादशाह के सुपरहिट गाने डीजे वाले बाबू से मिली। इस गाने में नताशा स्टेनकोविक ने अपने डांस से लाखों दिलों को जीता था। उनका फिल्मी सफर अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। अभी तक वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में कैमियो किरदार में ही नजर आई हैं।
पढ़ें: शाहरुख खान ने इस अंदाज में मनाया नए साल का जश्न, मन्नत में लगा सितारों का मेला