फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व मिस इंडिया की फेक अश्लील तस्वीरें वायरल, एफआईआर दर्ज

Thu, 16 Jan 2020 01:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 16 Jan 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Natasha Suri Miss World Fake Pornographic Pic Viral FIR Registered In Mumbai
नताशा सूरी - फोटो : Twitter

बॉलीवुड अभिनेत्री और फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नताशा सूरी (Natasha Suri) की फेक अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गई हैं। जिसके बाद नताशा ने फ्लिन रेमेडियोज नामक शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

Natasha Suri Miss World Fake Pornographic Pic Viral FIR Registered In Mumbai
नताशा सूरी - फोटो : instagram

नताशा ने शख्स पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर उनका नाम टैग कर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की है। मुंबई के दादर पुलिस स्टेशन में यह केस दर्ज कराया गया है।नताशा के अनुसार फ्लिन ने अपने पोर्टल पर उनका नाम किसी अडल्ट पोस्ट में टैग किया है।

Natasha Suri Miss World Fake Pornographic Pic Viral FIR Registered In Mumbai
नताशा सूरी - फोटो : instagram

नताशा ने ये भी बताया कि उन्होंने यह पोस्ट दूसरे वेबसाइट्स को भी भेजे हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस मामले की शुरुआत नवंबर 2019 में हुई थी। किसी ने फर्जी आर्टिकल्स और बाथरूम में चेहरा ब्लर कर लड़कियों की फोटो पोस्ट करना शुरू किया। उसने फोटोज पर नताशा सूरी सिंह का नाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Natasha Suri Miss World Fake Pornographic Pic Viral FIR Registered In Mumbai
फाइल फोटो
नताशा साल 2006 में फेमिना मिस इंडिया बन चुकी हैं। नताशा सूरी अब तक 600 से भी ज्यादा फैशन शो में हिस्सा ले चुकी हैं और अक्सर वेब सीरीज में नजर आती रहती हैं। नताशा साल 2016 में आई 'किंग लायर' और 2018 में 'बाबा ब्लैक शीप' में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Natasha Suri Miss World Fake Pornographic Pic Viral FIR Registered In Mumbai
Natasha Suri - फोटो : instagram

खबरें थी कि नताशा वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेयर ड्वेन ब्रेवो के साथ रिलेशन में थीं। दरअसल नताशा सूरी और चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेयर ड्वेन ब्रेवो को मुंबई के एक होटल में साथ देखा गया था। जिसके बाद से इन खबरों ने रफ्तार पकड़ी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed