68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा आज हो चुकी है। नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सिनेमाजगत से जुड़े सितारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड तमिल फिल्म 'सूरराई पोटरू' की अभिनेत्री अपर्णा बालामुरली को दिया गया। इतना ही नहीं फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले सूर्या को भी बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है। आइए इस खास मौके पर अपर्णा बालामुरली से जुड़ी कुछ बातें आपको बताते हैं।
2 of 4
अपर्णा बालामुरली
- फोटो : सोशल मीडिया
18 साल की उम्र में किया डेब्यू
11 सितंबर 1995 को केरल में जन्मी अपर्णा बालामुरली अभिनेत्री होने के साथ एक बेहतरीन गायिका भी हैं। अपर्णा मलयालम और तमिल सिनेमा में काम करने के लिए जानी जाती हैं। बचपन से ही गायन और एक्टिंग का शौक रखने वाली अपर्णा ने अपने करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र से की थी। अपर्णा ने जयन सिवापुरम द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म 'यथरा थुडारुन्नु' (2013) से लक्ष्मी गोपालस्वामी के साथ डेब्यू किया था। 2015 में उनकी फिल्म 'ओरु सेकंड क्लास यात्रा' रिलीज हुई थी, लेकिन उनकी लोकप्रियता 2016 में आई फिल्म 'महेशइंते प्रथिकाराम' से बढ़ी।
3 of 4
अपर्णा बालामुरली
- फोटो : सोशल मीडिया
कई गानों को दी अपनी आवाज
अपर्णा बालामुरली ने 2017 में '8 थोत्तक्कल' से तमिल इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की। इसके बाद वह 'संडे हॉलिडे' और 'त्रिशिवापेरूर क्लीप्टम' में आसिफ अली के साथ नजर आईं। एक्टिंग में मिल रही सफलता के बाद उन्होंने अपने संगीत को पीछे नहीं छोड़ा और संगीत में भी अपना करियर बनाया। अपर्णा ने 'मौनंगल मिंडुमोरी', 'थेनल निलाविंते' और 'थान्थाने' जैसे गाने गाए हैं। लोग उनके अभिनय के साथ उनकी आवाज के भी दीवाने हैं।
4 of 4
सोरारई पोटरु
- फोटो : सोशल मीडिया
'सोरारई पोटरु' में किया शानदार अभिनय
अपर्णा बालामुरली की फिल्म ‘सूरराई पोटरू’ के लिए उन्हें और सूर्या को जहां बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है, वहीं, इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। फिल्म 'सूरराई पोटरू’ के नाम की बात करें तो इसका अर्थ होता है 'बहादुर की प्रशंसा' करना। यह फिल्म एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जी.आर. गोपीनाथ के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म को गुनीत मोंगा और सूर्या ने प्रोड्यूस किया है।