{"_id":"606ac5298ebc3e8d03345f9f","slug":"national-crush-rashmika-mandanna-unknown-facts-about-film-journey-with-geetha-govindam-and-dear-comrade","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashmika Mandanna B’day: गूगल ने दिया 'नेशनल क्रश' का टायटल, इन फिल्मों ने चमकाई किस्मत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rashmika Mandanna B’day: गूगल ने दिया 'नेशनल क्रश' का टायटल, इन फिल्मों ने चमकाई किस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ अभिनेत्री और नेशनल क्रश कहलाने वालीं रश्मिका मंदाना आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। कम समय मे उन्होंने साउथ की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। अभिनेत्री दक्षिण भारत के अलावा उत्तर भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं। रश्मिका ने कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। रश्मिका मंदाना अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना के फैशन सेंस को काफी पसंद किया जाता है। इसके साथ ही फैंस उनकी क्यूटनेस के भी दीवाने हैं।
रश्मिका का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कोडागु डिस्ट्रिक्ट कर्नाटक में हुआ था। इन्होंने अपनी स्नातक की पढाई, रामयः कालेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से की थी। पढ़ाई के साथ-साथ रश्मिका ने मॉडलिंग भी शुरू कर दी थी और कुछ विज्ञापनों में भी नजर आने लगी थीं। साल 2020 में गूगल ने रश्मिका को नेशनल क्रश का टाइटल दिया, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई।
2016 में कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' के साथ रश्मिका ने दक्षिण सिनेमा में कदम रखा था। वहीं, 2018 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'गीता गोविन्दम' से खूब नाम कमाया। इस फिल्म में रश्मिका के किरदार को खूब पसंद किया गया। वहीं, फिल्म भी बड़ी हिट साबित हुई। एक्ट्रेस को साल 2019 में फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ का बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक के पुरस्कार से नवाजा गया था। अब रश्मिका दक्षिण सिनेमा में एक जाना-माना नाम बन चुकी है। बहुत जल्द ही वो बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
रश्मिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस के लिए तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह टॉप टकर सॉन्ग पर डांस करते हुए दिखाई दे रही थीं। इस वीडियो को लोगों ने खूब देखा और पसंद किया।
रश्मिका ने अब तक के अपने करियर में 'किरिक पार्टी' (2016), 'अंजनी पुत्रा' (2017), 'चमक' (2017), 'चालो' (2018), 'गीता गोविंदम' (2018) और 'यजमान' (2019) में काम किया है। फिलहाल अभिनेत्री साउथ और बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। जल्द ही एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुड बाय' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मिशन मजनू' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।