साल 2021 की शुरुआत फिल्म इंडस्ट्री के अच्छी साबित हो रही है। पहले साउथ इंडियन फिल्म 'मास्टर' को धमाकेदार ओपनिंग मिली और वहीं दूसरी तरफ विद्या बालन की शॉर्ट फिल्म 'नटखट' एकेडमी अवॉर्ड्स 2021 की रेस में शामिल हो गई है। इस बात को लेकर विद्या ने खुशी जताई है।
शॉर्ट फिल्म 'नटखट' ऑस्कर की रेस में और 'तांडव' पर छिड़ा विवाद, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता और मशहूर मॉडल मिलिंद सोमन अक्सर लाइम लाइट का हिस्सा रहते हैं। मिलिंद अपने बेबाक अंदाज और खुलकर बात करने के लिए भी जाने जाते हैं। मिलिंद सबसे ज्यादा चर्चा में उस समय आए थे जब उन्होंने खुद से करीब 26 साल छोटी लड़की के साथ शादी की थी। इस दौरान मिलिंद को ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्होंने कभी भी इसे लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई।
मिलिंद सोमन ने बताया कम उम्र की लाइफ पार्टनर होने से नहीं पड़ता कोई फर्क, बोले- 'आपका रिश्ता मायने रखता है'
पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ट्विटर पर एक अलग ही मूड में नजर आ रहे हैं। उनके ट्वीट्स देखकर लग रहा है कि वह इशारों ही इशारों में किसी पर निशाना साध रहे हैं। ये भ्रम है या सच्चाई, इसे तो बिग बी जाने, लेकिन उनका एक नया ट्वीट एक काफी कुछ कह रहा है।
यूजर के सवाल पर अमिताभ बच्चन ने किया इशारा, बोले- जुबान पर ताला लगाने को कहा जाता है
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर को वामपंथी विचारधारा का माना जाता है। उनके ट्वीट्स ये बताने को काफी हैं कि वे किन राजनीतिक पार्टियों का समर्थन करती हैं। ट्विटर पर ट्रोल होना स्वरा के लिए आम बात हो गई है। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि स्वरा किसी दक्षिणपंथी विचाराधारा वाले शख्स का क्रश हो सकती हैं?
यूजर ने पूछा- क्या दक्षिणपंथी सोच वाले भी आपको दिल दे सकते हैं, स्वरा भास्कर ने दिया ये जवाब
निर्देशक अली अब्बास जफर की नई वेब सीरीज 'तांडव' 15 जनवरी को रिलीज हो गई। रिलीज के साथ ही यह विवादों में घिर गई। इस वेब सीरीज के एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर एक समूह बन गया है जो इसे पसंद नहीं कर रहा है। इस वेब सीरीज में एक दृश्य है जिसमें अभिनेता जीशान अय्युब एक हास्य नाटक के दौरान सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहे हैं। जिसे लोग खासा पसंद नहीं कर रहे हैं।
'तांडव' वेब सीरीज पर छिड़ा विवाद, भगवान 'शिव' के अपमान का लगा आरोप