फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये पांच अभिनेत्रियां रातों रातों बनीं ‘नेशनल क्रश’, सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर छाई ये हीरोइन

Sat, 16 Jan 2021 09:21 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 16 Jan 2021 09:21 AM IST
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier to sanjana sanghi these girls become national crush
प्रिया प्रकाश वारियर, संजना सांघी - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया किसी की भी जिंदगी रातों रात बदल सकता है। यह कभी पता नहीं होता कि कौन सा वीडियो कब वायरल हो जाए। अगर आपको याद हो डांसिंग अंकल, जो अपने डांस स्टेप्स से हिट हो गए थे। कुछ महीने बाद डांसर युवराज भी हिट रहे थे जिन्हें बाबा जैक्सन के नाम से बुलाया जाने लगा था। यही नहीं कई लड़कियां भी सोशल मीडिया के माध्यम से हिट रही हैं। अपने गुड लुक्स से वो रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं और ‘नेशनल क्रश’ कहलाईं।

Priya Prakash Varrier to sanjana sanghi these girls become national crush
प्रिया प्रकाश वारियर - फोटो : फाइल

प्रिया प्रकाश वारियर
प्रिया प्रकाश वारियर का वह कुछ सेकेंड का वीडियो तो आपको याद ही होगा जिसमें वो आंख मारती हैं। फिल्म ओरू अदार लव का वह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और प्रिया ने लाखों दिलों को जीत लिया। एक दिन से भी कम समय में इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 10 लाख हो गई थी। उन्हें नेशनल क्रश बुलाया जाने लगा।

Priya Prakash Varrier to sanjana sanghi these girls become national crush
संजना सांघी - फोटो : instagram

संजना सांघी
संजना सांघी को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा में देखा गया। उससे पहले वह हिंदी मीडियम में नजर आई थीं लेकिन तब उन्हें हर कोई नहीं जानता था। संजना सांघी पिछले साल आईएमडीबी द्वारा भारतीय स्ट्रीमिंग फिल्मों और वेब सीरीज की शीर्ष ब्रेकआउट स्टार बन गईं। उन्होंने अपनी गर्ल नेक्स्ट डोर लुक्स के साथ इंटरनेट पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier to sanjana sanghi these girls become national crush
मानुषी छिल्लर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मानुषी छिल्लर
2017 में 17 साल के लंबे अंतराल के बाद किसी भारतीय लड़की को मिस वर्ल्ड का ताज मिला। यह कोई और नहीं मानुषी छिल्लर थीं। मानुषी छिल्लर एक मेडिकल छात्रा भी रह चुकी हैं। वह ब्यूटी विद ब्रेन का बेहतरीन उदाहरण हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद रातों रात उनके लाखों प्रशंसक बन गए। मानुषी छिल्लर जल्द ही अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड फिल्म पृथ्वीराज से अपना डेब्यू करेंगी।

विज्ञापन
Priya Prakash Varrier to sanjana sanghi these girls become national crush
दिशा पाटनी - फोटो : instagram/dishapatani

दिशा पटानी
दिशा पटानी अपनी पहली फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के बाद रातों रात सेंसेशन बन गईं। उनके क्यूट और मासूम लुक ने कई दिल चुरा लिए थे। इसके तुरंत बाद, दर्शकों ने उन्हें बेहद ग्लैमरस रूप में देखा। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और नियमित रूप से अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed