18 साल बाद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को उनके कुकर्मों की सजा मिला गई। साध्वियों के रेप केस के मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा और 30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस मामले में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट का चौंकाने वाला बयान सामने आया है।
3 साल तक राम रहीम के आश्रम में इस सेलेब्रिटी ने फ्री में किया काम, अब दिया चौंकाने वाला बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस सीजन 10 में नजर आए कंटेस्टेंट नवीन प्रकाश ने तीन दिन पहले अपनी फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट लिखकर बाबा की सच्चाई सबके सामने लाई थी। नवीन का ये बयान काफी चौंकाने वाला है।
पढ़ें- पैर में फंसी ड्रेस तो मलाइका को पड़ गया उठाना, भाभी की ये तस्वीरें सलमान के उड़ाएंगी होश
नवीन ने बताया कि उन्होंने गुरमीत राम रहीम के अड्डे पर तीन साल तक काम किया। नवीन ने पंचकुला में हुई 38 लोगों की मौत पर भी दुख जताया। आगे की स्लाइड में जानिए कि राम रहीम के बारे में क्या बोले नवीन।
पढ़ें- आलीशान जिंदगी जीती है 'ससुरा बड़ा पइसेवाला' की ये एक्ट्रेस, सलमान खान भी हैं इनके फैन
नवीन ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैंने 3 साल राम रहीम के अड्डे (आश्रम कहना ठीक नही होगा) में आईएएस की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मुफ्त में पढ़ाया था। उन सभी को मैं बाबा से ज़्यादा किताब पर भरोसा करने को कहता था। आज शायद उन्हें हमारी बात समझ आ गई हो। वहां मुझे बाबा को छोड़ कर सारे भोले भले सेवादार पसंद थे।'
नवीन ने आगे लिखा, 'तब मैंने कुछ सेवादारों से मित्रतावश अंधभक्ति छोड़ने को कहा था तब उन्होंने हमारी बात को काट कर कहा कि आप को समझ नही आएगा बाबा क्या चीज हैं। आज 32 गिरे हुए लाश के घर वालों से पूछिए की बाबा क्या चीज हैं। लिखने को बहुत जी चाहता है पर सुनने और पढ़ने वाला कोन है? अगर हमारे जैसों को सुनने वाले होते तो यह भीड़ बाबा के घर उखड़ते न कि आम जनता के जिनका इस मामले से कोई लेना देना नही है।'