फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाक के खिलाफ आग उगलने वाले सिद्धू ने किया इमरान का 'अभिनंदन', ट्वीट में कही दिल की बात

Fri, 01 Mar 2019 08:36 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 01 Mar 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
navjot singh sidhu again praise pakistan pm imran khan for abhinandan varthaman
sidhu, imran khan - फोटो : social media

पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। जवाबी कार्रवाई में भारत ने आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर हमला किया। इस संघर्ष के बाद पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को अपने कब्जे में ले लिया लेकिन भारत के दबाव के आगे पाकिस्तान को झुकना पड़ा।

navjot singh sidhu again praise pakistan pm imran khan for abhinandan varthaman

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में ऐलान किया कि वो अभिनंदन को आज यानी एक मार्च को रिहा कर देंगे। अभिनंदन के वापस लौटने की खबर से सभी देशवासियों ने राहत की सांस ली और खुशी व्यक्त की। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ऐसा कुछ कहा है जिसके बाद वो फिर से विवादों में घिरते हुए दिख रहे हैं।

navjot singh sidhu again praise pakistan pm imran khan for abhinandan varthaman
navjot singh siddhu

इमरान खान के इस ऐलान के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने उनकी तारीफ की है। सिद्धू ने ट्वीट किया कि 'इमरान खान, हर अच्छा काम अपने आप रास्ता बना लेता है। आपका यह नेक काम एक अरब लोगों को खुशी देगा। पूरा देश खुश है। मुझे अभिनंदन के माता-पिता और करीबियों के लिए बेहद खुशी है।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
navjot singh sidhu again praise pakistan pm imran khan for abhinandan varthaman
नवजोत सिंह सिद्धू

बता दें कि इससे पहले सिद्धू पुलवामा हमले के बाद दिए बयान की वजह से घिर चुके हैं। सिद्धू ने कहा था कि 'कुछ लोगों के लिए क्या आप पूरे देश को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं।' सिद्धू के इस बयान के बाद उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें कपिल शर्मा के शो से बाहर करने की मांग करने लगे। 

विज्ञापन
navjot singh sidhu again praise pakistan pm imran khan for abhinandan varthaman
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo

पहले खबरें ऐसी थीं कि सिद्धू को शो से बाहर कर दिया गया है लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। बहरहाल अभी भी सिद्धू के इस बयान के बाद उन्हें ट्रोल किए जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कई यूजर्स ने तो कहा कि उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed